फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Baroda UP Bank No work will be done from December 10 to 13

बड़ौदा यूपी बैंक:10 से 13 दिसंबर तक नहीं होगा कोई काम, जानिए क्या है वजह

Wed, 01 Dec 2021 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Dec 2021 10:06 AM IST
सार

बड़ौदा यूपी बैंक के चीफ मैनेजर सीएन सिन्हा ने बताया कि बैंक की डिजिटल लेन-देन (एनईएफटी, आरटीजीएस, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, सीटीएस क्लियरिंग और एईपीएस) से संबंधित सेवाएं 9 दिसंबर को शाम सात बजे से दिनांक 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक सीबीएस माइग्रेशन के कारण बाधित रहेंगी।

विज्ञापन
Baroda UP Bank No work will be done from December 10 to 13
बड़ौदा यूपी बैंक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बड़ौदा यूपी बैंक के खाताधारक 10 से 13 दिसंबर तक बैंकिंग संबंधी कोई काम नहीं कर पाएंगे। इस दौरान न तो एटीएम से पैसे निकाले जा सकेंगे और न ही डिजिटल ट्रांजक्शन किया जा सकेगा। ऐसे में बेहतर होगा कि बैंक से संबंधित काम 9 दिसंबर तक निपटा लें।
विज्ञापन


दरअसल, पूर्वांचल बैंक, काशी-गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक और बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक का विलय होकर बड़ौदा यूपी बैंक बन गया है। अब तक सभी बैंकों का सिस्टम पूर्व के प्रायोजित बैंक के टेक्निकल सिस्टम पर चल रहा है। लेकिन, भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार 10 दिसंबर से सीबीएस डाटा माइग्रेशन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में कुछ दिनों तक बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। ऐसे में सभी खाताधारक बैंकिंग लेनदेन का कार्य 10 दिसंबर को 11.30 बजे तक अवश्य पूरा कर लें। बड़ौदा यूपी बैंक के चीफ मैनेजर सीएन सिन्हा ने बताया कि बैंक की डिजिटल लेन-देन (एनईएफटी, आरटीजीएस, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, सीटीएस क्लियरिंग और एईपीएस) से संबंधित सेवाएं 9 दिसंबर को शाम सात बजे से दिनांक 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक सीबीएस माइग्रेशन के कारण बाधित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनांक 13 दिंसबर से बैंक का नया आईएफएससी कोड लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed