फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Baroda UP Bank employees 20 lakhs free insurance

कोरोना अलर्ट: बड़ौदा यूपी बैंक कर्मियों का 20 लाख का बीमा फ्री, इसके अलावा मिलेगी ये खास सुविधा

Fri, 26 Jun 2020 07:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Jun 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Baroda UP Bank employees 20 lakhs free insurance
BOB
कोरोना संक्रमण के बीच अपने दायित्वों को निभा रहे बड़ौदा यूपी बैंक कर्मियों को प्रबंधन ने तोहफा दिया है। किसी भी कर्मचारी की कोरोना संक्रमण से मौत होने पर 20 लाख का बीमा कवरेज दिया है।
विज्ञापन


बीमा का प्रीमियम बैंक प्रबंधन द्वारा वहन किया जाएगा। इसके साथ ही बैंक प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए घर बनाने या कार खरीदने के लिए कर्ज लेने पर ब्याज दर भी घटा दी है। ओडी लिमिट पर भी ब्याज में राहत की दी गई है।
विज्ञापन


रायबरेली में आयोजित बैंक बोर्ड की बैठक में बैंक प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण के दौरान मुफ्त बीमा उपलब्ध कराने की कर्मचारियों की मांग को मान लिया। इससे प्रदेश के 33 जिलों के करीब आठ हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घर और गाड़ी खरीदने पर अब कम देनी होगी ब्याज दर

बैंक प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के द्वारा घर और कार लोन लेने पर ब्याज की दर में भी कटौती कर दी है। नए प्रावधान के अनुसार कार्मिकों द्वारा आवास ऋण लेने पर वर्तमान सामान्य ब्याज दर 6.50  को कम करके 5.50 कर दिया गया है।

40 लाख रुपये से अधिक का ऋण लेने पर ब्याज दर अब सात प्रतिशत की बजाए छह प्रतिशत ही देना होगा। वहीं दो या चार पहिया वाहन खरीदने के लिए अब सामान्य ब्याज 6.50 प्रतिशत की बजाए 5.50 प्रतिशत देना होगा। ओडी की ब्याज दर घटाकर आठ प्रतिशत से सात प्रतिशत कर दी गई है।

बड़ौदा यूपी बैंक के एजीएम एचआर अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि बड़ौदा यूपी बैंक कर्मियों का 20 लाख रुपये का बीमा कराया गया है। प्रीमियम की रकम बैंक प्रबंधन देगा।
,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed