फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bank workers on strike 300 crore business affected

निजीकरण का विरोध: हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, 300 करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित

Thu, 16 Dec 2021 06:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Dec 2021 06:53 PM IST
सार

बैंकों के निजीकरण संबंधी सरकार की कोशिश के विरोध में बैंककर्मियों ने शुरू की दो दिवसीय हड़ताल, एसबीआई की मुख्य शाखा से निकाली रैली, किया विरोध प्रदर्शन।

विज्ञापन
Bank workers on strike 300 crore business affected
गोरखपुर में हड़ताल करते बैंक कर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव और निजीकरण के लिए किए जाने वाले बैंकिंग कानून में संशोधन के विरोध में बैंकों के दो दिवसीय हड़ताल के क्रम में बृहस्पतिवार को सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल की वजह से शाखाओं में जमा और निकासी, चेक निकासी और ऋण मंजूरी जैसी सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। इसकी वजह से करीब 300 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी), अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) और राष्ट्रीय संगठन सहित नौ बैंक यूनियनों की एक संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने बैंकों के निजीकरण को लेकर चल रही सरकार की तैयारियों के विरोध में 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में गोरखपुर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले शहर के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा परिसर में इकट्ठा हुए। इसके बाद सुबह 10 बजे जुलूस निकाला। जुलूस स्टेट बैंक मुख्य शाखा से शुरू होकर, एडी टावर, विजय चौक, गणेश चौक, गोलघर मुख्य बाजार, टाऊन हाल होता हुआ वापस स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर आकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

300 करोड़ का हुआ नुकसान

इसमें राष्ट्रीयकृत बैंकों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। सभा में वक्ताओं ने भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण संबंधी प्रस्तावित विधेयक के विरोध में विस्तार से बातें रखीं । उत्तर प्रदेश बैंक इंप्लाइज यूनियन गोरखपुर के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा हड़ताल के पहले दिन करीब 300 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। इस दौरान युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के कन्वेनर यूपीएन सिंह, युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के अध्यक्ष केके तिवारी, राहुल गुप्ता, संतोष यादव, आरके सिंह, ओपी त्रिपाठी, सुशीत पांडेय, आशुतोष सिंह, वीपी गौड़, एए बनाड, डीएम सिंह, विका, एसपी त्रिपाठी, सेंट्रल बैंक अधिकारी संघ के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव अरविंद त्रिपाठी, विनय गुप्ता, आनंद जायसवाल, उपेंद्र, गौरव राय, सीबीओयू के नरेंद्र कुमार, डीके सिंह, सौरव कौशिक, मो. रफीक, सृजन श्रीवास्तव आदि शामिल हुए और सरकार के राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण सम्बंधी प्रस्तावित विधेयक का पुरजोर तरीके से विरोध जताया।

केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय पर भी किया प्रदर्शन

युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर आयोजित दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन केनरा बैंक ऑफिर्सस एसोसिएशन और कर्मचारी यूनियन ने तारामंडल क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राजेश जायसवाल, संजय सिंह, रवि चौबे, अभिजीत साहा, अमित कुमार आदि शामिल हुए।

बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव का एलआईसी कर्मियों ने भी किया विरोध

सरकारी बैंकों के निजीकरण संबंधित बिल सरकार द्वारा लाने के विरोध में बैंककर्मिंयों की हड़ताल का जीवन बीमा कर्मियों ने समर्थन जताते हुए विरोध किया। केंद्रीय संगठन ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन कर्मियों ने मध्यावकाश के दौरान विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में रूपेश पांडेय, अजय सिंह, ताहिर अली, उमेश श्रीवास्तव, जनार्दन, राजीव दुबे, सुरेंद्र चौधरी, राजेंद्र यादव, आशीष भूषण, दीपक शर्मा, मो. तैयब, मारकंडेय मणि त्रिपाठी, महेंद्र श्रीवास्तव, रूपम शर्मा, सविता, साधना सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed