{"_id":"6492140c726ea087f4064715","slug":"bank-officers-employees-went-on-strike-and-demonstrated-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-213928-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बैंक अधिकारियों- कर्मचारियों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बैंक अधिकारियों- कर्मचारियों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बैंक में नए कर्मचारियों की भर्ती सहित अन्य मुद्दों पर आवाज बुलंद की
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से प्रायोजित ग्रामीण बैंक में कार्यरत जॉइंट फोरम में सम्मिलित अधिकारी और कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को हड़ताल करके प्रदर्शन किया। सभी ने बैंक में नए कर्मचारियों की भर्ती सहित अन्य मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की।
तारामंडल स्थित बैंक के प्रधान कार्यालय पर हुई सभा में ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रायोजक बैंक के कर्मचारी विरोधी नीति के कारण पूरे बैंक के सभी कार्मिक आंदोलित हैं। लगातार तीन वर्षों से कोई नई भर्ती नहीं की जा रही है। कार्मिकों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। सेवानिवृत्ति से घटती कर्मचारियों की संख्या के कारण ग्राहक सेवाओं के साथ बैंक व्यवसाय प्रभावित है । उन्होंने कहा कि पदोन्नति भी पारदर्शी ढंग से नहीं की गई है। वर्ष 2022 की पदोन्नति भी शून्य कर दी गई है। पूरे देश में कार्मिकों को कहीं भी भवन ऋण की सुविधा के बारे में बैंक ने अभी तक परिपत्र जारी नहीं किया है।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने प्रबंधन तंत्र को चेताया कि यदि उनकी मांग 15 जुलाई तक नहीं मानी गई, तो सभी लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। धरने को केके श्रीवास्तव, आशीष मिश्र, शिवम श्रीवास्तव, रंजन सिंह, शिव देव दुबे संबोधित किया। संवाद