फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bangladeshi who infiltrated into India through Nepal goes to jail

Gorakhpur News: नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी गए जेल

Fri, 06 Sep 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 06 Sep 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi who infiltrated into India through Nepal goes to jail
महराजगंज/बरगदवा। क्षेत्र अंतर्गत बाॅर्डर पर पकड़े गए दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों से एसएसबी, पुलिस, एलआईयू, आईबी ने बुधवार देर रात तक पूछताछ की।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया की बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बाॅर्डर पर तैनात बरगदवा बीओपी के एसएसबी टीम ड्यूटी के दौरान बार्डर के पिलर संख्या 508/14 के रास्ते से आने जाने वालों से पूछताछ कर रही थी। इसी बीच एसएसबी टीम को नेपाल राष्ट्र से भारत में दो संदिग्ध नागरिक तेजी से घुसपैठ करते दिखाई दिए, जिन्हें एसएसबी जवानों ने रोककर पूछताछ करना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों नागरिकों के पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट बरामद हुआ। जबकि एक के पास अगस्त में वैधता समाप्त होने का बीजा मिला।
विज्ञापन


दूसरे के पास पासपोर्ट के अलावा कोई कागजात नहीं मिला। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अहमद रूबेल और मोहम्मद खुकान निवासी बांग्लादेश बताया। आरोपियों ने आगे कहा की दोनों दो दिन पहले दोनों बांग्लादेश के राजधानी ढाका से नेपाल की राजधानी काठमांडों पहुंचे थे। उसके बाद तीन सितंबर को काठमांडो से नवलपरासी जिला पहुंचे। जहां से वह दलाल की मदद लेकर 6 सितंबर को नई दिल्ली स्थित पुर्तगाल दूतावास में साक्षात्कार के लिए जाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के पास से साक्षात्कार पत्र भी मिला है। इन्होंने आगे बताया की दोनों गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत केस दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed