फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ban on heavy vehicles going towards Ayodhya from today

संशोधित: अयोध्या-डायवर्जन

Mon, 15 Apr 2024 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Ban on heavy vehicles going towards Ayodhya from today
अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर आज से प्रतिबंध
विज्ञापन




रामनवमी पर अयोध्या में लगने वाले मेले को देखते हुए किया गया डायवर्जन



जीरो प्वाइंट से ही रोक दिए जाएंगे वाहन, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर जाएंगे



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। चैत्र रामनवमी के मौके पर अयोध्या में लगने वाले मेले के दृष्टिगत 15 अप्रैल को दोपहर दो बजे से 19 अप्रैल की रात 12:00 बजे तक भारी वाहनों (ट्रक, डीसीएम एवं बस) और 16 अप्रैल की दोपहर 12:00 बजे से 19 अप्रैल की रात 12:00 बजे तक हल्के वाहनों का यातायात अयोध्या की ओर प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहनों को जीरो प्वाइंटर से डायवर्ट कर दिया जाएगा।



इधर से जाएंगे वाहन



गोरखपुर शहर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को जीरो प्वाइंटर कालेसर से हाईवे की ओर से तेनुआ टोल प्लाजा से बाघागाड़ा से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ होकर जाएंगे।
विज्ञापन




कुशीनगर एवं देवरिया से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को बाघागाड़ा से डायवर्ट कर बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (आजमगढ़) के रास्ते भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




गीडा से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन गीडा सेक्टर-26 से यू टर्न कर जीरो प्वाइंट कालेसर से हाईवे की ओर से तेनुआ टोल प्लाजा होते हुए बाघागाड़ा से डायवर्ट कर बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (आजमगढ़) होकर जाएंगे।




सोनौली से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को चौकी करमैनी कैंपियरगंज से डायवर्ट कर फरेंदा उत्तरी बाईपास से धानी ढाला होते हुए भेजा जाएगा।



महराजगंज से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को चिउटहा से यू-टर्न कर जंगल कौड़िया से कैंपियरगंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।



महराजगंज परतावल से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन गुलरिहा, मेडिकल काॅलेज रोड, खजांची स्पोर्ट्स काॅलेज, बरगदवा से चिउटहा से डायवर्ट कर जंगल कौड़िया होते हुए कैंपियरगंज की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन फरेंदा उत्तरी बाईपास से धानी ढाला होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed