फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Badminton player Aditya will receive Prime Minister National Children Award

Gorakhpur News: बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, परेड में होंगी शामिल

Sat, 20 Jan 2024 05:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 20 Jan 2024 05:31 PM IST
सार

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले सभी अवार्डी गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए वह 23 जनवरी को आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में भी शामिल होंगे। गोरखपुर की आदित्या भी इस परेड का हिस्सा होंगी।

विज्ञापन
Badminton player Aditya will receive Prime Minister National Children Award
बैडमिंटन स्टार आदित्या यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार असाधारण क्षमता वाले बच्चों को उचित सम्मान देने के लिए हर साल प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करता है। गोरखपुर से बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी आदित्या यादव को इस साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन


यह पुरस्कार बहादुरी, खेल, समाज सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाले उन बच्चों को प्रदान किए जाते हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के योग्य हैं। 13 वर्षीय आदित्या को यह पुरस्कार बैडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करने पर मिला है। 22 जनवरी को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म के हाथों से आदित्या को यह पुरस्कार मिलेगा। आदित्या को एक लाख रुपये नकद, पदक और प्रमाणपत्र आदि दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के बिछिया इलाके के रहने वाले दिग्विजय यादव की बेटी आदित्या यादव महज 13 साल की उम्र में भारत के लिए बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी बन गई है। आदित्या को पिता व रेलवे के बैडमिंटन कोच दिग्विजयनाथ ने ही निखारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर चिड़ियाघर में 'राम' आएंगे तो 50 प्रतिशत की छूट पाएंगे

हाल ही में ब्राजील में आयोजित वर्ल्ड यूथ डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप में आदित्या ने सीनियर टीम इवेंट और सीनियर डबल्स में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी चैंपियनशिप के सीनियर एकल, जूनियर एकल और जूनियर डबल्स में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इससे पहले 2022 में ब्राजील डेफ ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी है। इसके अलावा आदित्या ने 20 से ज्यादा प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल किया है। खेल में इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए आदित्या को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या की भव्यता के साथ बढ़ रहा धार्मिक किताबों का महत्व, स्टॉक खत्म

गणतंत्र दिवस परेड में करेंगी प्रतिभाग
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले सभी अवार्डी गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए वह 23 जनवरी को आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में भी शामिल होंगे। गोरखपुर की आदित्या भी इस परेड का हिस्सा होंगी। आदित्या की इस उपलब्धि पर पिता दिग्विजय यादव, नरसा के महासचिव पंकज कुमार सिंह, रेलवे क्रीड़ाधिकारी चंद्र विजय सिंह, आरएसओ आले हैदर, रेमी चंद्रा संग बैडमिंटन के कोच और खिलाड़ियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed