{"_id":"65ab96a847ccb13832011974","slug":"ram-comes-to-gorakhpur-zoo-get-50-percent-discount-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा: गोरखपुर चिड़ियाघर में 'राम' आएंगे तो 50 प्रतिशत की छूट पाएंगे","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा: गोरखपुर चिड़ियाघर में 'राम' आएंगे तो 50 प्रतिशत की छूट पाएंगे
Sat, 20 Jan 2024 03:29 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:29 PM IST
सार
चिड़ियाघर के निदेशक डॉ मनोज शुक्ला ने बताया कि 21 जनवरी को चिड़ियाघर में आने वाले किसी व्यक्ति का नाम राम शब्द से शुरू हो रहा है तो उन्हें प्रवेश टिकट दर में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके लिए ऐसे लोगों को टिकट घर पर अपना आधार कार्ड या परिचय पत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अगर आपके नाम का प्रारंभ राम से हो रहा है तो 21 जनवरी को चिड़ियाघर में प्रवेश टिकट पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी। 22जनवरी सोमवार बंदी का दिन है, लेकिन चिड़ियाघर खुला रहेगा। अयोध्या में राम मंदिर में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को यादगार बनाने के क्रम में चिड़ियाघर प्रबंधन ने यह फैसला लिया है।
चिड़ियाघर के निदेशक डॉ मनोज शुक्ला ने बताया कि 21 जनवरी को चिड़ियाघर में आने वाले किसी व्यक्ति का नाम राम शब्द से शुरू हो रहा है तो उन्हें प्रवेश टिकट दर में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके लिए ऐसे लोगों को टिकट घर पर अपना आधार कार्ड या परिचय पत्र दिखाना होगा।
निदेशक ने बताया कि 22 जनवरी को सोमवार है और साप्ताहिक अवकाश का दिन है, लेकिन इस दिन चिड़ियाघर खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रबंधन की तरफ से ओडीओपी हॉल के सामने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा- यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि 500 वर्षों के बाद प्रभु अपने मंदिर में आ रहे हैं और हम इसके गवाह बन रहे हैं।