फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   B Pharma will also study in MMMUT Gorakhpur

खुशखबर: एमएमएमयूटी में अब बी.फार्मा की भी होगी पढ़ाई, शासन से मिली अनुमति

Sat, 20 Mar 2021 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Mar 2021 12:28 PM IST
सार

  • कोर्स संचालित करने वाला प्रदेश का पहला सरकारी संस्थान बना विश्वविद्यालय
  • अगले सत्र से 60 सीटों पर लिया जाएगा प्रवेश

विज्ञापन
B Pharma will also study in MMMUT Gorakhpur
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में अब बी.फार्मा की भी पढ़ाई होगी। शासन से अनुमति मिलने के बाद विश्वविद्यालय में इस पाठ्यक्रम को शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। अगले सत्र से विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम के तहत 60 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक एमएमएमयूटी प्रदेश का पहला ऐसा सरकारी संस्थान बना गया है जहां बी.फार्मा का कोर्स संचालित होगा।

विज्ञापन


बी.फार्मा की पढ़ाई कराने के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की अनुमति विश्वविद्यालय को पहले ही मिल चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी प्रक्रिया 17 दिसंबर 2019 से शुरू की थी। जब कुलपति प्रो. एसएन सिंह की पहल पर विश्वविद्यालय ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से कोर्स शुरू करने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


पाठ्यक्रम के मुताबिक विश्वविद्यालय में संसाधनों की पड़ताल कर काउंसिल ने अनुमति पत्र जारी कर दिया। यह अनुमति पत्र विश्वविद्यालय को एक जून 2020 को प्राप्त हो गया। चार जून 2020 को अनुमति के लिए शासन को पत्र लिखा गया। प्रो. जेपी पांडेय ने कुलपति का कार्यभार संभालने के बाद इस दिशा में तेजी की। अब शासन ने विश्वविद्यालय को पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केमिकल इंजीनियरिंग विभाग करेगा संचालन

बी.फार्मा पाठ्यक्रम के संचालन के लिए विश्वविद्यालय में औषधि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का गठन किया जाएगा। जब तक यह विभाग पूरी तरह अस्तित्व में नहीं आ जाता, पाठ्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन ने केमिकल इंजीनियरिंग विभाग को सौंपी है। कोर्स की रूपरेखा भी विश्वविद्यालय ने तैयार कर ली है।

एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि बी.फार्मा कोर्स शुरू करने के लिए फार्मेंसी काउसिंल ऑफ इंडिया और शासन से अनुमति मिल चुकी है। कोर्स के संचालन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रवेश का माध्यम भी तय कर लिया जाएगा, ताकि अगले सत्र से कोर्स शुरू किया जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed