फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   B Com students of gov and colleges wandering to fill improvement form

गोरखपुर विश्वविद्यालय: इंप्रूवमेंट फॉर्म भरने के लिए भटक रहे छात्र, तिथि घोषित

Wed, 01 Dec 2021 03:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Dec 2021 03:32 PM IST
सार

विवि ने सप्ताह भर पहले इंप्रूवमेंट का फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। फॉर्म भरने की तिथि 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक तय की गई है।

विज्ञापन
B Com students of gov and colleges wandering to fill improvement form
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की तकनीकी टीम की लापरवाही के चलते विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी पिछले पांच दिनों से परेशान हैं। वे चाहकर भी इंप्रूवमेंट का फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि विश्वविद्यालय ने इंप्रूवमेंट फॉर्म भरने की तारीख तो घोषित कर दी लेकिन फॉर्म फिलहाल विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://ddugu.ac.in/ पर नहीं दिख रहा। परीक्षा नियंत्रक से लेकर कंप्यूटर विभाग तक चक्कर लगाने पर भी उन्हें अभी तक संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


दरअसल, विवि ने सप्ताह भर पहले इंप्रूवमेंट का फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। फॉर्म भरने की तिथि 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक तय की गई है। ऑनलाइन फॉर्म भरने का लिंक नहीं दिखने के कारण तिथि घोषित होने के पांच दिन बाद भी विद्यार्थी फॉर्म नहीं भर सके हैं।
विज्ञापन


अब उन्हें यह चिंता सताने लगी है कि यदि यही स्थिति 15 दिसंबर तक रही तो वह इंप्रूवमेंट फॉर्म भरने से वंचित रह जाएंगे। मंगलवार को काफी संख्या में विद्यार्थी प्रशासनिक भवन पहुंचे थे और अपनी समस्या को परीक्षा विभाग के जिम्मेदारों के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर विभाग के जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही दिक्कत दूर कर ली जाएगी। जरूरत पड़ेगी तो विद्यार्थियों के हित में फॉर्म भरने की तिथि भी आगे बढ़ाई जाएगी।-डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed