फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AYUSH University to tie up with AIIMS MMMUT and BRD

गोरखपुर: एम्स, एमएमएमयूटी और बीआरडी से करार करेगा आयुष विश्वविद्यालय, डिजिटल करने में करेंगे मदद

Mon, 28 Mar 2022 01:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Mar 2022 01:16 PM IST
सार

एमएमएमयूटी आयुष विश्वविद्यालय को डिजिटल करने में मदद करेगा। वहीं मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप और एम्स में पंचकर्म पर शोध में लिया जाएगा।

विज्ञापन
AYUSH University to tie up with AIIMS MMMUT and BRD
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के साथ करार करेगा। तीनों संस्थान से विश्वविद्यालय के साथ जुड़ेंगे। एम्स के साथ मिलकर न्यूरो और गठिया के मरीजों पर शोध कर पंचकर्म के तरीके बताएंगे। एमएमएमयूटी विश्वविद्यालय को काम करने के लिए सॉफ्टवेयर और बीआरडी मेडिकल कॉलेज छात्रों को इंटर्नशिप के साथ क्लीनिकल सहयोग देगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 94 आयुष महाविद्यालय हैं, जो 12 अलग-अलग विश्वविद्यालयों से संबद्ध हैं। इन 12 विश्वविद्यालयों को आयुष विद्यालय ने पत्र लिखकर इसी सत्र से 94 महाविद्यालयों को संबद्ध करने का फैसला लिया है। इसके बाद से इसमें पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई से लेकर उनकी परीक्षा तक सब आयुष विद्यालय कराएगा। इसके लिए आयुष विद्यालय को सॉफ्टवेयर की जरूरत है।
विज्ञापन


इस काम में एमएमएमयूटी आयुष विद्यालय की मदद लेगा। साथ मिलकर आयुष विश्वविद्यालय न्यूरो और गठिया के मरीजों पर शोध करेगा। इसके अलावा योगाभ्यास भी कराया जाएगा। इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि न्यूरो और गठिया के मरीजों के उपचार में एलोपैथिक दवाओं के साथ आयुर्वेद क्या मदद कर रहा है।  जबकि, बीआरडी मेडिकल कॉलेज से क्लीनिकल, इंटर्नशिप व शोध में सहयोग लिया जाएगा। बच्चों की इंटर्नशिप बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कराई जाएगी। इसकी रणनीति आयुष विश्वविद्यालय ने तैयार कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रार और वित्त अधिकारी ने ज्वाइन किया
आयुष विश्वविद्यालय को अब रजिस्ट्रार और वित्त अधिकारी भी मिल गए हैं। रजिस्ट्रार के रूप में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह और वित्त अधिकारी के रूप में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के वित्त अधिकारी अशोक सिंह ने ज्वाइन कर लिया है।

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि तीनों संस्थानों से बातचीत हो चुकी है। तीनों संस्थानों ने करार के लिए हामी भर दी है। जल्द ही एम्स, एमएमएमयूटी और बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एमओयू किया जाएगा। इसके बाद से आयुष विश्वविद्यालय तकनीकी रूप से मजबूत हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed