{"_id":"5f2709c28ebc3e63d415a7ac","slug":"ayadhya-bhoomi-poojan-gorakhpur-city-news-gkp360441010","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर शिलान्यास : सजने लगे गोरखपुर के चौक-चौराहे व मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर शिलान्यास : सजने लगे गोरखपुर के चौक-चौराहे व मंदिर
Mon, 03 Aug 2020 11:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले ही शहर के चौक-चौराहों और मंदिरों को सजाया जाने लगा। रविवार को काली मंदिर को सजाया गया। बेहतरीन ढंग से लाइटिंग की गई। आंबेडकर चौक को भी सजाया गया है।
विज्ञापन
आरएसएस व उसके वैचारिक संगठनों के मुताबिक शहर के सभी मंदिर, चौराहे सजाए जाएंगे। चार और पांच अगस्त को दीपोत्सव मनाया जाएगा। हर शहरवासी से अपने घरों में दीप जलाने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
राम मंदिर के निर्माण व भूमि पूजन के लिए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने विशेष तैयारी की है। युवा शाखा बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम सबका अयोध्या पहुंच पाना संभव नही है।
विज्ञापन
हर जिले में भूमि पूजन कार्यक्रम का स्वरूप तय करके हवन पूजन व यज्ञ करना है। महानगर के वैष्णवी लॉन हरिओम नगर में भी बहुत कम लोग आएंगे। जिनके पास कार्ड होगा, उन्हीं को प्रवेश मिलेगा।
दो क्विंटल लड्डू का प्रसाद बंटेगा
कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन होगा। पल्स रेट की जांच होगी। थर्मल स्कैनिंग के साथ हाथ सैनिटाइज कराया जाएगा। फेस मास्क व फेस शील्ड लगाने के पश्चात ही कोई अंदर प्रवेश कर सकेगा। विहिप अयोध्या से सजीव प्रसारण गोलघर स्थित लान मे करवा रही है।
गोरखपुर में प्रस्तावित यज्ञ हवन पूजन, भव्य आरती, दीप प्रज्ज्वलन आदि कार्यक्रम के बाद महानगर के कार्यकर्ता भूमि पूजन के प्रसाद को पांच हजार घरों में पहुंचाएंगे। दो क्विंटल लड्डू का आर्डर दिया जा चुका है।
सोमवार से ही राममय होगा शहर
विहिप के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय ने कहा कि महानगर को भगवा झंडा व श्री राम के कट आउट से सजाया जा रहा है। सोमवार से ही मंदिरों मे राम धुन बजने लगेंगे। पूरा शहर सोमवार से ही राममय होगा। राम हम सबके आराध्य हैं। ये अवसर हम सबके जीवन मे आ रहा है ,इसे अद्वितीय बनाना चाहिए। दीप अवश्य जलायएं। निकट के चौराहों को सजाएं, प्रभु श्री राम के मंदिर का स्वागत अभूतपूर्व हो ,इसके लिए विहिप जुटी है।