फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Auto driver did not agree to marry now the teacher tried to commit suicide in gorakhpur

UP: शादी के लिए तैयार नहीं ऑटो चालक... अब प्यार में पागल शिक्षिका ने किया ये काम; पांच साल से दोनों का अफेयर

Wed, 02 Jul 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Jul 2025 03:13 PM IST
सार

गोरखपुर में ऑटो चालक शिक्षिका से शादी के लिए नहीं तैयार नहीं है। अब शिक्षिका ने खुदकुशी की कोशिश की है। स्कूल आते-जाते समय शिक्षिका को ऑटो चालक से प्यार हुआ था। पांच वर्ष तक प्रेम प्रसंग के बाद ऑटो चालक ने शादी से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
Auto driver did not agree to marry now the teacher tried to commit suicide in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

गोरखपुर के सहजनवां इलाके की एक शिक्षिका ने ऑटो चालक प्रेमी से शादी न होने पर मंगलवार को खुदकुशी की कोशिश की। उसने दर्द निवारक गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिक्षिका ने 18 जून को सहजनवां थाने में प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 26 वर्षीय युवती एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। ऑटो से स्कूल आते-जाते समय एक ऑटो ड्राइवर से प्रेम हो गया। 
विज्ञापन


करीब पांच साल तक दोनों के बीच नजदीकियां रहीं। बात तक बिगड़ी जब शिक्षिका ने शादी के लिए कहा। इस पर ऑटो ड्राइवर पीछे हट गया। इसके बाद शिक्षिका ने 18 जून को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, एससी-एसटी आदि धाराओं में केस दर्ज कराया था। मामले की जांच सीओ गीडा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद शिक्षिका अपने प्रेमी से शादी के लिए दबाव बनाने लगी। इसको लेकर शिक्षिका के परिजनों ने भी शादी से साफ मना कर दिया।

शादी नहीं होने से आहत होकर शिक्षिका ने अपने पास रखे दर्द निवारक दवा की करीब 15 टेबलेट खा कर जान देने की कोशिश की। सहजनवां एसओ महेश चौबे ने बताया कि युवती ने पैरासीटामॉल की गोलियां खाई हैं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

जानकारी के मुताबिक, सहजनवां इलाके की एक युवती प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। ऑटो से वह स्कूल आती-जाती थी। इसी दौरान एक ऑटो ड्राइवर से प्रेम हो गया। उसने दूसरे ऑटो से स्कूल जाना बंद कर दिया। उसी के साथ स्कूल आने-जाने लगी। कुछ दिन में दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गईं। पांच साल तक दोनों के बीच ये सिलसिला चला।

 

बात तब बिगड़ी जब शिक्षिका ने शादी के लिए कहा। इस पर ऑटो ड्राइवर पीछे हट गया। काफी दिन तक उसने मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सहजनवां थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

 

वह एसपी नॉर्थ के पास भी शिकायत लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक अब ऑटो नहीं चलाता है। वहीं, शिक्षिका ने भी स्कूल जाना बंद कर दिया है। सहजनवां थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed