{"_id":"64b242d732ceb4892502a8a5","slug":"auto-caught-fire-due-to-bus-collision-driver-saved-his-life-by-jumping-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में टला बड़ा हादसा: बस की टक्कर से ऑटो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में टला बड़ा हादसा: बस की टक्कर से ऑटो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Sat, 15 Jul 2023 12:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:25 PM IST
सार
जयप्रकाश पासवान ऑटो में 12 बजे धर्मशाला बाजार से मानीराम के लिए सवारी लेकर निकले। यात्रियों के उतारने के बाद महुआतर तिराहे पर जैसे ही आगे बढे, ऑटो में एक बस ने टक्कर मार दी। टक्कर के चंद ही मिनटों में ऑटो में आग लग गई।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में चिलुआताल थाना क्षेत्र के महुआतर तिराहे पर शुक्रवार को बस की टक्कर के बाद सीएनजी ऑटो में आग लग गई। धू-धूकर जल रहे ऑटो से चालक ने कूदकर जान बचाई। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के बिंलदपुर खत्ता निवासी जयप्रकाश पासवान ऑटो चलाकर जीवनयापन करते हैं। वह शुक्रवार को दिन में 12 बजे धर्मशाला बाजार से मानीराम के लिए सवारी लेकर निकले। यात्रियों के उतारने के बाद महुआतर तिराहे पर जैसे ही आगे बढे, ऑटो में एक बस ने टक्कर मार दी। टक्कर के चंद ही मिनटों में ऑटो में आग लग गई।
इसे भी पढ़ें: मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बोला- मर जाऊंगा, मिट जाऊंगा गोरखपुर वालों; शादी उससे ही करुंगा
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। आग लगते ही चालक जयप्रकाश ऑटो से कूद गए। इस दौरान वह चोटिल हो गए। आग से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। चालक जयप्रकाश का प्राथमिक उपचार कराया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन