फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   attacked from knife on young leady

एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती पर चाकू से किया हमला

Wed, 22 Jan 2020 10:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, चरगांवा (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, चरगांवा (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Jan 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
attacked from knife on young leady
शाहपुर इलाके के बिछिया में एकतरफा प्यार में सिरफिरा हुए युवक ने बारहवीं की 19 वर्षीय छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। घरवाले आरोपित युवक को दबोच लिए, फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। उधर, घायल छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चाकू से हमला करने से पहले युवक ने मंगलवार की दोपहर नशे के लिए कई गोलियां खा ली थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिछिया निवासी युवक पड़ोस की रहने वाली युवती से एकतरफा प्यार करता था। मंगलवार की सुबह दोनों अपने अपने छत पर मौजूद थे। उसी दौरान दोनों के बीच मोबाइल फोन से कुछ बातचीत हुई। फिर युवक ने नशे के लिए कई गोलियां खा ली। बेहोशी की हालत में छत पर गिरे युवक को घरवालों ने पास में स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां इलाज के बाद शाम करीब चार बजे वह घर लौट आया और सो गया।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह अचानक घर से निकला। वह युवती के घर पहुंच गया। अभी कुछ कोई समझ पाता, तब तक उसने जेब से चाकू निकालकर युवती के गर्दन पर हमला कर दिया। गर्दन पर चाकू से कई वार से होने से युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इंस्पेक्टर शाहपुर अरुण पवार ने बताया कि घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। युवती पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed