फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   attack

हसनु टोला में घुसा तेंदुआ, हमले में छह लोग घायल

Sat, 27 Mar 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
attack
खडडा क्षेत्र के लखुआ लखुई गांव में आया तेंदुआ।संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : KUSHINAGAR
हसनु टोला में घुसा तेंदुआ, हमले में छह लोग घायल
विज्ञापन

देर रात महराजगंज से वन विभाग की टीम पहुंची, लोगों के हंगामे के बीच तेंदुआ सरेह में भागा, टीम कर रही कांबिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लखुआ लखुई के हसनु टोला में शनिवार दोपहर पहुंचे तेंदुए ने हमलाकर बुजुर्ग महिला समेत छह लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। संसाधनों के अभाव में टीम ने महराजगंज की टीम से मदद मांगी। देर रात महराजगंज से वन विभाग की टीम पहुंची। देर से आने पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। इसी बीच तेंदुआ गली से निकलकर सरेह की तरफ भाग गया। वन विभाग की टीम तेंदुआ की तलाश में कांबिंग कर रही है।
खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लखुआ लखुई निवासी प्रभावती (65) शनिवार को बकरी चराने गांव के पास हनुमान मंदिर की तरफ गई थी। यहां झाड़ी से निकले तेंदुए ने अचानक बकरी पर हमला कर मार डाला। इसके बाद प्रभावती पर भी हमला कर घायल कर दिया। प्रभावती हाथ में लिए हंशिया से बचाव करने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। भीड़ देखकर भागे तेंदुए ने सामने आए अखिलेश (25) पर हमला कर घायल कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। मंदिर से भागता हुआ तेंदुआ संकरी गली में बैठ गया।
विज्ञापन

गली के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग अगल-बगल की छतों पर चढ़कर शोर मचाने लगे। सूचना पर खड्डा थाने के एसआई पीके सिंह पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे और भीड़ को वहां से हटाकर सुरक्षा घेरा बनाने लगे। वन विभाग के खड्डा रेंज की टीम भी पहुंची लेकिन वन कर्मियों के पास कोई संसाधन ही नहीं था। शाम करीब सवा छह बजे तेंदुआ गली से बाहर निकला और भीड़ की ओर झपट्टा मारते हुए पेड़ पर चढ़ गया। इस बार तेंदुआ के हमले में यूनुस (18) व रूदल (50) घायल हो गए। कुछ दूर पेड़ पर रुकने के बाद तेंदुआ वापस उसी गली में जाकर बैठ गया। चारों घायलों को खड्डा सीएचसी भेजा गया, जहां से चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं रात में कयामुद्दीन (20) और एक अन्य को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर बीके यादव ने बताया कि देर रात महराजगंज की वन विभाग की टीम पहुंची। पिंजरा व अन्य उपकरण मंगाकर कांबिंग की जा रही है। जिले की टीम के पास संसाधन न होने के कारण बाहर से टीम बुलानी पड़ी। एसडीएम अरविंद कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed