फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attachment notice pasted at the house of the person wanted for gold robbery

Gorakhpur News: सोने की लूट में वांछित के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Mon, 11 Sep 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted at the house of the person wanted for gold robbery
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के पांडेयहाता के पास तीन मार्च 2021 को एक किलो 400 ग्राम सोने के आभूषण लूट में वांछित एक बदमाश के घर पंजाब जाकर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया। इसके बाद भी हाजिर नहीं होने पर पंजाब पुलिस की मदद से राजघाट पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। इस मामले में दो लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर निवासी सुरेंद्र सिंह स्वर्ण कारोबारी हैं। वह हाल्सीगंज के राधेश्याम धर्मशाला में ठहरे थे। सुरेंद्र सोने का आभूषण गोरखपुर सहित अन्य जिलों में बेचते हैं। घटना के दो दिन पहले गोरखपुर आए थे। यहां के सराफा बाजार में गहनों की बिक्री की थी। इसके बाद वह गहनों की बिक्री के लिए संतकबीरनगर चले गए। वापस लौटते समय उनके साथ लूट हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पंजाब से ही उनके पीछे बदमाश लग गए थे। फिर वारदात कर फरार हो गए। पुलिस ने दो बदमाशों को पंजाब से गिरफ्तार कर एक किलो से अधिक सोना बरामद भी कर लिया था। लेकिन, तीसरा आरोपी अमृतसर डिविजन बी अंतर्यामी कॉलोनी निवासी संतोष सिंह उर्फ हीरा सिंह पकड़ में नहीं आया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट से 82 का नोटिस हासिल कर पंजाब में आरोपी के घर पर चस्पा किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed