{"_id":"6ad5372e33d3b109ad025071","slug":"athletes-won-medals-at-the-divisional-swimming-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1490682-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
गोरखपुर। चतुर्थ स्वर्गीय अर्जित दास गुप्ता मेमोरियल मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता रविवार को सैयद मोदी रेलवे तरणताल पर संपन्न हुई। इसमें गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और सिद्धार्थनगर समेत मंडल के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने पुरुष और महिला वर्ग में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के महासचिव अक्षय मिश्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
आठ से 11 वर्ष आयु वर्ग पुरुष की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में देवेश प्रथम, चिराग गहलोत द्वितीय और आदित्य यादव तृतीय रहे। 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में अनुदीप उपाध्याय प्रथम, रिशु साहनी द्वितीय और देव शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में राज चौहान प्रथम, ऋषुराज द्वितीय और रवि चौहान तृतीय रहे।
आठ से 11 वर्ष आयु वर्ग महिला की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में तृषा प्रथम, समृद्धि तिवारी द्वितीय और शिवानी तिवारी तृतीय रहीं। इसी आयु वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में नंदिनी निषाद प्रथम, श्रेया यादव द्वितीय और श्रेयांशी राय तृतीय रहीं। 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में अंकिता कनौजिया प्रथम, अभया द्वितीय और प्रीति तृतीय रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के संचालन में सुरेश गौतम, भूपेंद्र उपाध्याय, अंजनी मिश्रा, श्याम नारायण शुक्ला, शरद मिश्रा, अशोक प्रजापति, संध्या यादव, संतोष श्रीवास्तव, कृष्ण चंद पाठक, मुकेश भारती, गौरव शुक्ला, भास्कर यादव, प्रमोद यादव और देवानंद भारती का योगदान रहा।