फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Asansol-Gorakhpur Puja Special to run every Friday starting October 16.

Gorakhpur News: 16 अक्तूबर से हर शुक्रवार चलेगी आसनसोल गोरखपुर पूजा स्पेशल

Tue, 22 Sep 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Asansol-Gorakhpur Puja Special to run every Friday starting October 16.
गोरखपुर। आगामी त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। 03527 आसनसोल-गोरखपुर विशेष ट्रेन 16 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। आसनसोल से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, भटनी और देवरिया सदर होते हुए रात 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 03528 गोरखपुर-आसनसोल विशेष ट्रेन 17 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। गोरखपुर से सुबह छह बजे रवाना होकर देवरिया सदर, भटनी, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, झाझा, जसीडीह और मधुपुर होते हुए रात 8:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन सात फेरों के लिए होगा। इसमें कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, छह वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, सात शयनयान और चार सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed