{"_id":"66c91a13a3d0f294370b4ae4","slug":"as-soon-as-the-exams-were-over-there-was-a-traffic-jam-around-the-centreswhoever-got-stuck-groaned-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-662472-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: परीक्षा छूटते ही केंद्रों के आसपास लगा जाम...जो भी फंसा कराह उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: परीक्षा छूटते ही केंद्रों के आसपास लगा जाम...जो भी फंसा कराह उठा
Sat, 24 Aug 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे और पांच बजे शहर के प्रमुख मार्गों पर लगा जाम
यातायात व सिविल पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम करने के बावजूद परीक्षा छूटने के बाद कई जगहों पर जाम लग गया। जाम हटवाने के लिए यातायात व सिविल पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कचहरी चौराहा, हरिओम नगर, गोलघर, बैंक रोड पर जाम में लोग आधे घंटे तक फंसे रहे। यहां जो भी जाम में फंसा कराह उठा।
परीक्षा को लेकर आसपास के जिलों से अभ्यर्थी सुबह से ही शहर में पहुंचने लगे थे। सुबह नौ बजते-बजते केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई। सिविल लाइंस स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज, एडी कन्या इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, इस्लामिया कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज आदि केंद्रों पर सुबह छह बजे से ही अभ्यर्थी पहुंच गए थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई, लेकिन नौ बजे से केंद्र के अंदर अभ्यर्थियों को जांच के बाद प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दोपहर में बैंक रोड और जिला परिषद रोड पर भीड़ ज्यादा बढ़ गई और जाम लग गया।
वहीं, दूसरी पाली की तीन बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थी पहले ही पहुंचने लगे। जब शाम को परीक्षा समाप्त हुई तो जिला परिषद रोड, सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज मार्ग, बक्शीपुर, बैंक रोड आदि जगहों पर भीड़ बढ़ने लगी। हालांकि, यातायात पुलिस ने परीक्षा छूटने से पहले ही इस मार्ग की तरफ जाने वाले वाहनों को डायवर्ट करवा दिया था। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी सीधे घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन की तरफ बढ़े। जिनको ऑटो मिला तो ठीक नहीं तो पैदल ही चल पड़े। भीड़ के चलते करीब एक बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में धीरे-धीरे भीड़ कम होने पर यातायात व्यवस्था पटरी पर आ गई।
विज्ञापन
निजी साधन से भी आए थे अभ्यर्थी
परीक्षा देने समय से केंद्र पर पहुंच जाएं इसको लेकर आजमगढ़, गाजीपुर आदि जिलों से बहुत से अभ्यर्थी अपने निजी साधन से पहुंचे थे। आजमगढ़ के लाटघाट निवासी कमलेश मौर्या ने बताया कि समय से वह परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं इसलिए निजी साधन से गोरखपुर आए हैं। उनके साथ आसपास के चार परीक्षार्थी और आएं हैं।