फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   arrest

किसानाें के नाम खाते खुलवाकर हजम कर लेते थे रकम

Fri, 19 Feb 2021 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
arrest
किसानाें के नाम खाते खुलवाकर हजम कर लेते थे रकम
विज्ञापन

चार आरोपित गिरफ्तार, 6.92 लाख नक द और एक करोड़ से अधिक के चेक मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। किसानों के नाम से बैंकों में खाते खुलवाकर रकम हड़पने वाले एक गिरोह का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश किया है। जिससे जुड़े चार शातिर गिरफ्तार किये गए हैं, जिन्हें बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपितों के कब्जे से 6.92 लाख रुपये नक द और एक करोड़ से अधिक के चेक मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में शिकारपुर तिराहे से भालेंदू चतुर्वेदी (ग्राम करमह), भागवत प्रसाद (ग्राम बल्लोखास, घुघली), व्यासमुनि (पड़री खुर्द) और शत्रुघ्न पाठक (बरवा विद्यापति, कोतवाली) को गिरफ्तार किया गया। चारों के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट, साजिश का केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के मुताबिक पूछताछ में आरोपित भालेंदु ने बताया कि सरगना शंभू कुमार गुप्ता किसानों को रकम का लालच देकर उनके नाम से बैंक से खाता खुलवाता था। उसमें रकम जमा करवाता और इसके बाद फर्जी, कूटरचित दस्तावेज, डिजिटल सिग्नेचर और आधार कार्ड के जरिए रकम निकाल लेता था। शिकारपुर में एक दुकान के नाम से भी फर्जीवाड़ा किया जाता था। आरोपितों के जालसाजी के तरीकों और ठगे गए लोगों के बाबत पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
बरामदगी जो हुई
पुलिस ने चारों के पास से 6.92 लाख रुपये, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, एक स्कैनर, 305 चेकबुक, 297 सिंगल चेक, एक करोड़ 19 लाख 93 हजार 400 रुपये के भरे हुए 232 चेक, 37 डिजिटल सिग्नेचर से भरी पेन ड्राइव, 87 मुहर, 243 सिमकार्ड, 638 फोटो, तीन आधार कार्ड, आधार कार्ड के साथ 41 पासबुक की छाया प्रति, 1380 मोनोग्राम, चालान व दस्तावेज सहित प्लास्टिक के 19 झोले, 462 क्रय पंजिका की छाया प्रति, 435 धान क्रय रसीद, बैंक में खाता खोलने के फार्म, दो कैलकुलेटर आदि बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed