फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   arrest

लाखों रुपये के गेहूं खरीद कर फरार व्यापारी गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
arrest
लाखों रुपये के गेहूं खरीद कर फरार व्यापारी गिरफ्तार
विज्ञापन

पुरानी बस्ती। बृहस्पतिवार की देर शाम मुंडेरवा पुलिस उप निरीक्षक रवींद्र सिंह, आरक्षी शकील, महिला आरक्षी सांध्य राजभर की टीम ने किसानों का गेहूं खरीदकर रुपये न देकर फरार चल रहे व्यापारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुंडेरवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अजीत कुमार मुशहा बरहपेड़ा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती पर तीन माह पहले इसी थाना क्षेत्र के बेलसुही गांव के 5 किसानों के छल पूर्वक लगभग 11लाख रुपये के गेहूं खरीद कर रुपये न देकर फरार हो जाने का आरोप उन किसानों द्वारा लगाया गया था। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। उसे मुखबिर की सूचना पर मुंडेरवा पुलिस टीम द्वारा पैकोलिया थानांतर्गत जलेबीगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद

युवती का शव मिला
वाल्टरगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के पिपराजप्ती गांव के सिवान के पोखरे में एक 18 वर्षीय युवती का शव मिला। आसपास के लोगों की नजर पड़ते ही पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने एकत्र किए। सूचना पाकर सीओ सिटी गिरीश कुमार सिंह ने घटनास्थल की जांच की तथा शव की पहचान कराने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। सीओ सिटी ने बताया कि देखने से शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। आसपास के गांवों में शव की पहचान कराने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed