फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   apply online for UP JEE till April 30

UPJEE: यूपीजेईई के लिए 30 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, ये है तरीका

Mon, 11 Apr 2022 12:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Apr 2022 12:49 PM IST
सार

प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यूपीजेईई के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी समय सीमा को आगे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 6-10 जून के बीच होगी।
 

विज्ञापन
apply online for UP JEE till April 30
यूपी जेईई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा को शासन ने विस्तारित कर दिया है। विभिन्न डिप्लोमा/ पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब 30 अप्रैल तक jeecup.admissions.nic.in पर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल तक किया जा सकता था। विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए परिषद ने अब ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि को विस्तारित कर दिया है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 6 जून से 10 जून तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किया जाएगा। गोरखपुर के तीन सरकारी और एक अनुदानित पॉलिटेक्निक में सात हजार सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

फॉर्म भरते समय ये जरूरी दस्तावेज तैयार रखें

उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी स्कैन की गई तस्वीर, हस्ताक्षर और थंब इंप्रेशन अपलोड करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों के पास सभी आवश्यक डिटेल जैसे 10वीं, 12वीं परीक्षा के प्रमाणपत्र से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत पहचान पत्र होना अनिवार्य होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को 200 रुपये और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 300 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यूपीजेईई के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी समय सीमा को आगे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 6-10 जून के बीच होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed