{"_id":"677ba66b4a193938860bd636","slug":"another-video-surfaced-in-looteri-dulhan-case-first-give-me-money-then-i-will-get-you-married-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लुटेरी दुल्हन मामले में एक और वीडियो सामने आया... बिचौलिया बोली- पहले रकम दो तब कराऊंगी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लुटेरी दुल्हन मामले में एक और वीडियो सामने आया... बिचौलिया बोली- पहले रकम दो तब कराऊंगी शादी
Mon, 06 Jan 2025 03:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Jan 2025 03:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के खजनी में सीतापुर के दूल्हे के साथ हुई धोखाधड़ी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बिचौलिया महिला पीड़ित कमलेश से कह रही है कि वह पहले रुपये दे तब उसकी शादी कराएगी। वीडियो में वह इस बात पर नाराजगी जता रही है कि जब 30 हजार रुपये तय थे तो उसे 28 हजार क्यों दिए जा रहे हैं।
उधर, पीड़ित कमलेश ने बताया कि सीतापुर का दलाल उसे धमका रहा है। खजनी इलाके के प्रसिद्ध जयेश्वरनाथ शिव मंदिर भरोहियां में सीतापुर से कमलेश अपने बेटे के साथ शादी करने पहुंचा था। इस दौरान बिचौलिया महिला और दुल्हन से कमलेश की बातचीत करते वीडियो वायरल हुआ है।
हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कमलेश का आरोप है कि इस गिरोह में सीतापुर का एक दलाल भी शामिल है। अब वह उसे धमका रहा है कि वह पुलिस से शिकायत न करे।
विज्ञापन
महिला ने शादी के बाद बच्चे नहीं पैदा करने की दी सलाह
वायरल वीडियो में महिला के साथ ही चुनरी ओढ़े दुल्हन भी दिख रही है। 30 हजार रुपये मिलने के बाद महिला भावुक होकर कमलेश से बोल रही है देखो! तुम्हारे तीन बच्चे हैं, जिन्हें देखकर मुझे तरस आ रहा है, तुम शादी कर लो लेकिन बच्चे नहीं पैदा करना।

इतने प्यारे बच्चे हैं, इन्हें देखकर ही तुम्हारी शादी करवा रही हूं। इसके बाद महिला नाश्ता करने के लिए सौ रुपये और मांगने लगी। तब कमलेश के बेटे ने अपनी जेब से निकाल कर रुपये दिए। महिला यह भी बोल रही है कि शादी करके अच्छे से लड़की को रखना, उसने समझा दिया है कि अब रक्षाबंधन में ही इसे मायके भेजना।
दरोगा से हुई कमलेश की बात
कमलेश ने बताया कि शनिवार को खजनी थाने से एक दरोगा की कॉल आई थी। दरोगा ने कहा है कि थाने आकर अपनी एफआईआर लिखवा दे। यह भी कहा कि उस दिन वह थाने पर नहीं थे, वरना उसी दिन केस दर्ज कर लेते।

यह है मामला
खजनी क्षेत्र के प्रसिद्ध जयेश्वरनाथ शिव मंदिर भरोहियां में शुक्रवार को सीतापुर से कमलेश आया था। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। बिचौलिया महिला को रुपये देकर वह शादी करने पहुंचा था। यहां जयमाल के समय चकमा देकर दुल्हन गहने, कपड़े और नकदी लेकर भाग गई। कमलेश का आरोप है कि जब वह शिकायत करने थाने गया तो इसे सीतापुर का मामला बताकर लौटा दिया गया।