{"_id":"6502a73a28ab5bc0e40e9208","slug":"another-person-who-was-doing-commission-in-district-hospital-picked-up-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जिला अस्पताल में दलाली करने वाले एक और शख्स को उठाया, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जिला अस्पताल में दलाली करने वाले एक और शख्स को उठाया, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
Thu, 14 Sep 2023 11:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:54 AM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संदेह के आधार पर एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ व साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिला अस्पताल में दलाली करने के आरोप में एक और शख्स को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस को अस्पताल में कमीशन के खेल की जानकारी दी है। साथ ही यह भी बताया है कि कैसे पूरा काम हो रहा है। पुलिस ने उसके बताए गए नाम के आधार पर अन्य की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। खबर है कि इस कमीशन के खेल में कई लोग शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल के ओटी में डॉक्टर की कुर्सी पर बिचौलिया प्रमोद सिंह बैठ गया था। उसने डॉक्टर को धमकी देने के साथ ही रंगदारी भी मांगी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली से आ रही थी ट्रेन: फोन कर बोला, बिहार संपर्क क्रांति में बम है...बचा सको तो बचा लो
विज्ञापन
उससे पूछताछ में एक डॉक्टर के भतीजे और पकड़े गए आरोपी का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने उसके करीबी साथी को उठा लिया है। अब उससे पूछताछ कर रही है। प्रमोद ने पुलिस को कमीशन की जानकारी दी थी।प्रमोद ने बताया था कि डॉक्टर और दवा की दुकान तक कमीशन पहुंचाया जाता है।