फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another Indigo flight start Gorakhpur to Delhi

खुशखबर: गोरखपुर से राजधानी दिल्ली की राह हुई आसान, अब मिलेगी पांच उड़ानों की सुविधा

Mon, 19 Jul 2021 09:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Jul 2021 09:09 PM IST
सार

22 से दिल्ली के लिए इंडिगो की एक और फ्लाइट, तीन बजे गोरखपुर आएगी, 3.40 पर दिल्ली जाएगी

विज्ञापन
Another Indigo flight start Gorakhpur to Delhi
गोरखपुर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर से दिल्ली के लिए हवाई सफर अब और आसान हो जाएगा। विमान कंपनी इंडिगो 22 जुलाई से दिल्ली के लिए एक और उड़ान शुरू करने जा रही है। दिल्ली से यह विमान दोपहर तीन बजे गोरखपुर पहुंचेगा और 40 मिनट बाद 3.40 बजे गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इंडिगो की दिल्ली के लिए पहले से एक उड़ान सुबह 8.40 बजे से हो रही है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर वाजपेई ने बताया कि इंडिगो की यह नई फ्लाइट शुरू होने के साथ ही अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए पांच उड़ानें हो जाएंगी। इनमें स्पाइस जेट और इंडिगो की दो-दो व एयर इंडिया की एक उड़ान शामिल है। गोरखपुर से विभिन्न शहरों के लिए अब कुल 13 उड़ानें हो जाएंगी। इनमें दिल्ली के लिए सर्वाधिक पांच, मुंबई के लिए तीन, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज, हैदराबाद और बंगलूरू के लिए एक-एक उड़ान शामिल है।
विज्ञापन


वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली तो आरटीपीसीआर की जरूरत नहीं
एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि वर्तमान में मुंबई और कोलकाता की सभी फ्लाइट में सफर के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर जांच जरूरी है। दोनों ही शहरों के सफर से 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर अनिवार्य है। मगर जिन यात्रियों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है उन्हें आरटीपीसीआर की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें वैक्सीनेशन की रिपोर्ट साथ रखनी होगी। हालांकि मुंबई और कोलकाता की दोनों ही फ्लाइट में गोरखपुर से जाने वालों के लिए आरटीपीसीआर जरूरी है। कोलकाता या मुंबई से गोरखपुर आने वालों के लिए इसकी अनिवार्यता नहीं है। मगर शासन ने अब आने वालों के लिए भी आरटीपीसीआर जरूरी कर दिया है।


हालांकि एयरपोर्ट निदेशक का कहना है कि अभी इस संबंध में निर्देश नहीं मिले हैं। मिलते ही इसे सुनिश्चित कराया जाएगा। फिलहाल एयरपोर्ट परिसर में एंटीजन जांच के लिए कैंप संचालित हो रहा है। साथ ही कोरोना से बचाव को लेकर सभी जरूरी सवाधानियां बरती जा रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed