फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another Congress leader arrested for allegedly scuffling with the police.

Gorakhpur News: पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप में एक और कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Another Congress leader arrested for allegedly scuffling with the police.
गोरखपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में 28 सितंबर को बिस्मिल पार्क में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और मारपीट के आरोप में कैंट पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस नेता हरिविशाल उर्फ कोदई तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने कुसमौल निवासी ज्ञानेंद्र शाही को गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ता बिस्मिल पार्क में प्रदर्शन और पुतला दहन के लिए जुटे थे। प्रदर्शन के बाद कुछ कार्यकर्ता सड़क पर पहुंच गए और एंबुलेंस समेत अन्य वाहनों को रोकने लगे। पुलिस ने यातायात बहाल कराने के लिए उन्हें हटाने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी भी दी। मामले में वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह की तहरीर पर कोदई तिवारी और मुन्ना शाही समेत 50 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और सेवन सीएलए समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान शुरू की। मंगलवार को ज्ञानेंद्र शाही की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को कोदई तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed