{"_id":"63637b75d70d0b32503b46bf","slug":"annual-package-of-7-20-lakhs-to-six-students-of-gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों को सालाना 7.20 लाख का पैकेज, कंपनी ने किया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों को सालाना 7.20 लाख का पैकेज, कंपनी ने किया चयन
Thu, 03 Nov 2022 01:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:57 PM IST
सार
विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कैंपस ड्राइव में होमीवाइज प्लान रियलिटी कंसल्टिंग कंपनी द्वारा मंगलवार को आखिरी चरण का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया गया। जिसमें एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा सावित्री यादव व आकर्षित सिंह, बीबीए अंतिम वर्ष के नित्याराज श्रीवास्तव, तान्या सिंह, प्रिंस मद्धेशिया और मोहित गुप्ता का 7.20 लाख रुपये के पैकेज पर चयन हुआ।
विज्ञापन
DDU gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों का चयन सात लाख से अधिक के सालाना पैकेज पर हुआ है। विश्वविद्यालय में कैंपस ड्राइव के दौरान सभी बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव के पद पर चुने गए हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कैंपस ड्राइव में होमीवाइज प्लान रियलिटी कंसल्टिंग कंपनी द्वारा मंगलवार को आखिरी चरण का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया गया। जिसमें एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा सावित्री यादव व आकर्षित सिंह, बीबीए अंतिम वर्ष के नित्याराज श्रीवास्तव, तान्या सिंह, प्रिंस मद्धेशिया और मोहित गुप्ता का 7.20 लाख रुपये के पैकेज पर चयन हुआ।
विज्ञापन
साक्षात्कार के लिए 40 अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। होमीवाइज की मानव संसाधन हेड नम्रता ने बताया कि कंपनी की ओर से युवाओं की टीम गुड़गांव और न्यू दिल्ली में तैयार की जा रही है। बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की कोआर्डिनेटर डॉ. स्वर्णिमा सिंह और विभागाध्यक्ष प्रो. राजर्षी कुमार गौर ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन