{"_id":"617633b92a77950e372657c7","slug":"animal-smugglers-beat-up-policemen-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पशु तस्करों ने पुलिसकर्मियों को पीटा, मोबाइल लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पशु तस्करों ने पुलिसकर्मियों को पीटा, मोबाइल लूटकर फरार
Mon, 25 Oct 2021 10:04 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:04 AM IST
सार
पिछले छह महीने के भीतर पुलिस पर हमले की यह पांचवीं घटना है। शाहपुर, कैंट इलाके में इसके पहले भी पशु तस्कर पुलिस वालों पर हमला कर चुके हैं और भागकर पुलिस वालों ने जान बचाई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में बेखौफ पशु तस्करों ने शनिवार देर रात एक बार फिर पुलिस वालों पर हमला कर दिया। खोराबार में गश्त कर रहे सिपाहियों पर हमला कर भागे तो सिंघड़िया में पेट्रोलिंग कर रही पीआरवी पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया। पास में ही गश्त कर रहे सिपाही पहुंचे तो उनके साथ मारपीट कर उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। उत्पात की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और कई थाने की पुलिस सड़क पर तस्करों की तलाश में जुट गई थी, मगर पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिछले छह महीने के भीतर पुलिस पर हमले की यह पांचवीं घटना है। शाहपुर, कैंट इलाके में इसके पहले भी पशु तस्कर पुलिस वालों पर हमला कर चुके हैं और भागकर पुलिस वालों ने जान बचाई थी। अभी उन तस्करों की तलाश में पुलिस लगी ही थी कि शनिवार की देर रात तीन बजे के करीब देवरिया की तरफ से शहर की ओर आ रहे पिकअप सवार तस्करों ने खोराबार क्षेत्र में गश्त कर रहे सिपाही को अकेला देखकर पीट दिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद पशु तस्कर सिंघड़िया की तरफ बढ़े यहां गैस गोदाम गली के पास पीआरवी 317 की गाड़ी को मुड़ता देख पथराव करने लगे। अचानक हुए पथराव से पीआरवी के कमांडर, सह कमांडर व चालक घबरा गए। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही पशु तस्कर गैस गोदाम गली के रास्ते एयरफोर्स चौकी की तरफ निकल गए।
विज्ञापन
यहां एम्स के पास गश्त कर रहे कैंट थाने के सिपाही राजकुमार की बाइक में ठोकर मार दी, जिससे सिपाही बाइक लेकर गिर गया। उठने पर पशु तस्करों ने घेरकर पिटाई करने के बाद मोबाइल छीन लिया। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद कुशीनगर की तरफ निकल गए। सिपाही ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर घटना की जानकारी प्रभारी व पुलिस कंट्रोल रूम में दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कैंट, खोराबार, शाहपुर, पिपराइच और चौरीचौरा पुलिस ने हाईवे जिले से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। लेकिन तस्करों का पता नहीं चला। हालांकि पुलिस अफसर इस पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं।