{"_id":"5fc265f80b1213022307a492","slug":"anil-dwivedi-becomes-first-director-of-kushinagar-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल द्विवेदी कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बने पहले निदेशक, पांच दिसंबर को करेंगे पदभार ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल द्विवेदी कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बने पहले निदेशक, पांच दिसंबर को करेंगे पदभार ग्रहण
Sun, 29 Nov 2020 03:02 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 29 Nov 2020 03:02 AM IST
सार
- गोरखपुर एयरपोर्ट के निदेशक रहते हुए कुशीनगर एयरपोर्ट का भी देख रहे थे प्रभार
- प्रभाकर बाजपेयी गोरखपुर के नए निदेशक बनाए गए, एक दिसंबर को सम्हालेंगे जिम्मेदारी
विज्ञापन
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पहले निदेशक अनिल द्विवेदी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर एयरपोर्ट के निदेशक अनिल कुमार द्विवेदी को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का पहला स्थायी निदेशक नियुक्त किया गया है। वह पांच दिसंबर को पदभार संभाल लेंगे।
विज्ञापन
उधर, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने दिल्ली में संयुक्त महाप्रबंधक पद पर तैनात प्रभाकर वाजपेयी को गोरखपुर एयरपोर्ट का नया निदेशक तैनात किया है। वह एक दिसंबर को पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर के अपने कार्यकाल के दौरान अनिल कुमार द्विवेदी ने न केवल विमान सेवाओं का विस्तार किया बल्कि कोराना संक्रमण काल में भी अपनी कार्यकुशलता से एयरपोर्ट का बेहतर तरीके से संचालन किया। लॉकडाउन के बाद विमानों का संचलन शुरू होने के दो महीने में ही यात्रियों की प्रतिदिन की संख्या 300 से बढ़कर 2500 हो गई।
विज्ञापन
26 मार्च 2019 को जब उन्होंने गोरखपुर एयरपोर्ट का चार्ज संभाला था तो उस समय गोरखपुर से सिर्फ तीन विमान सेवाएं थीं जो अब बढ़कर नौ हो गई हैं।
\
इनमें दिल्ली और मुंबई के लिए तीन-तीन और हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए एक-एक विमान सेवा शामिल है। गोरखपुर एयरपोर्ट के निदेशक रहते हुए अनिल कुमार द्विवेदी के पास कुशीनगर एयरपोर्ट का भी कार्यभार था।