फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Angry youth reached suicide due to non-fulfillment of demand for compensation in Kushinagar

यूपी: कुशीनगर तहसील भवन से कूदकर जान देने पहुंचा था युवक, पुलिस कर्मियों ने पकड़ा

Thu, 12 Nov 2020 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Nov 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Angry youth reached suicide due to non-fulfillment of demand for compensation in Kushinagar
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स गुरुवार की सुबह आत्महत्या करने की नियत से तहसील भवन पर चढ़ गया। जानकारी होने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने समझा बुझाकर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन


तरयासुजान थानाक्षेत्र के परसौनी निवासी भीम राजभर गुरुवार की सुबह तहसील मुख्यालय पहुंचा और अंदर से गेट बंद कर छत पर चढ़ गया। वहां से कूद जाने की चेतावनी देने लगा। उसकी बात सुनते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने नीचे से बातचीत शुरू की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पीछे से किसी तरह छत पर चढ़कर उसे पकड़ा और नीचे उतारा। भीम को सीएचसी तमकुहीराज में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम के पिता बुधन की पिछले महीने हत्या कर दी गई थी। उस वक्त पहुंचे राजनैतिक लोगों ने उसे सरकारी नौकरी व 10 लाख रुपया दिलाने की बात कही थी। छत पर चढ़ा भीम प्रशासन से 10 लाख रुपये व सरकारी नौकरी की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed