फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Angry villagers created ruckus due to power outage, four people were challaned.

Gorakhpur News: गंगटही उपकेंद्र में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में 13 पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 01 Jun 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 01 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers created ruckus due to power outage, four people were challaned.
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के गंगटही विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार रात तोड़फोड़ और बिजली कर्मियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने 13 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद ग्रामीणों ने भी थाने में तहरीर देकर कर्मचारियों पर रुपये मांगने और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में चार लोगों का चालान किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मझौरा गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीण रात में उपकेंद्र पहुंच गए और वहां हंगामा करने लगे। आरोप है कि भीड़ ने उपकेंद्र में तोड़फोड़ और मौके पर मौजूद कर्मियों के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद कर्मी आधी रात को थाने पहुंचे और तहरीर देकर सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान और मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। कार्रवाई के विरोध में बिजली कर्मियों ने एफआईआर दर्ज होने तक करीब पांच घंटे तक उपकेंद्र का संचालन भी बंद रखा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया है कि बिजली ठीक करने के नाम पर कर्मचारियों ने उनसे पांच हजार रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर उनके साथ मारपीट की गई। थाना प्रभारी प्रशांत पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज की गई है प्राथमिकी
पुलिस ने जिन 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है उनमें धर्मेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सर्वजीत यादव, गिरजेश यादव, राजेश मौर्य, अवनीश उर्फ जग्गा यादव, समीर, लुकभान, दीपेश, जावेद, शनिदेव, गुड्डू गौड़ और सचिदानंद सहित अन्य अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed