{"_id":"653a1242d87426e76605bf24","slug":"angered-by-his-wife-friendship-a-young-man-committed-suicide-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्नी की दोस्ती से नाराज युवक ने खुदकुशी की, 15 दिन पहले जेल से हुआ था रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्नी की दोस्ती से नाराज युवक ने खुदकुशी की, 15 दिन पहले जेल से हुआ था रिहा
Thu, 26 Oct 2023 12:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:46 PM IST
सार
25 वर्षीय युवक मजदूरी करके जीवन यापन करता था। सोमवार सुबह उसके पिता मजदूरी करने और मां बकरी चराने चली गई थी। देर शाम जब माता–पिता घर लौटे तो घर का कमरा अंदर से बंद मिला। पिता ने खिड़की से अंदर देखा तो बेटा छत की कुंडी से लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के एक गांव में सोमवार दोपहर एक युवक ने रस्सी का फंदा बनाकर छत की कुंडी से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी का एक युवक से दोस्ती है और इसी बात को लेकर छह महीने से वह पत्नी से नाराज था। आए दिन उसका विवाद भी होता था। इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस पत्नी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय युवक मजदूरी करके जीवन यापन करता था। सोमवार सुबह उसके पिता मजदूरी करने और मां बकरी चराने चली गई थी। देर शाम जब माता–पिता घर लौटे तो घर का कमरा अंदर से बंद मिला। पिता ने खिड़की से अंदर देखा तो बेटा छत की कुंडी से लटका मिला।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सीलिंग की जमीन बेचने वाले कमलेश सहित तीन पर लगा गैंगस्टर, अब दीनानाथ की तलाश में पुलिस
युवक की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और दो वर्ष की एक बेटी है। बताया जा रहा है गांव के ही एक युवक से पत्नी की दोस्ती है। पत्नी छह महीने से मायके में है। बताया गया कि पत्नी के दोस्त से मारपीट में दो महीने पहले हत्या के प्रयास के केस में जेल जाने के बाद युवक 15 दिन पूर्व जेल से छूटकर आया था। इसके बाद से वह अवसाद में चल रहा था।