{"_id":"6960078096938b9a430ba93a","slug":"an-fir-was-lodged-against-six-people-from-two-villages-for-assault-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1191156-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मारपीट के आरोप में दो गांवों के छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मारपीट के आरोप में दो गांवों के छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में हरपुर बुदहट पुलिस ने बुधवार को छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में कार्रवाई पीड़ितों की तहरीर के आधार पर की गई है।
पहला मामला थाना क्षेत्र के मझौरा गांव का है। यहां के निवासी शहजादे ने गांव के धुरकल्ली यादव, गद्दे यादव, दिनेश यादव और अखिलेश यादव पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी शराब के लिए रुपये मांग रहे थे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने रास्ते में घेरकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।
दूसरा मामला मुरदेवा गांव का है। गांव निवासी समलावती देवी पत्नी फूलचंद ने मीना देवी और परमशीला देवी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों महिलाओं ने उस पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद