{"_id":"63a4b11bd501da173a15fe80","slug":"an-businessman-shot-injured-gorakhpur-news-gkp4618314180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर
Fri, 23 Dec 2022 10:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:08 AM IST
सार
पुलिस ने घायल शुभम के नाना राजाराम गुप्ता की तहरीर पर मच्छरहट्टा वार्ड निवासी कृष्णा पांडेय पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर हमलावर के गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यापारी को बाइक सवार युवक ने गोली मार दी। गोली व्यापारी के सीने के बाएं हिस्से में लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे नगर के आदर्श चौराहे पर हुई। गोरखपुर जिले के भटहट थाना निवासी सुरेश गुप्ता का बेटा शुभम गुप्ता (25) अपने नाना नगर के मस्जिद वार्ड निवासी राजाराम गुप्ता के घर रहता है। शुभम ने नगर के रामजी सहाय पीजी कॉलेज के पीछे सौंदर्य प्रसाधन की दुकान खोल रखी है।
उसका बगल के एक दुकानदार से लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। शुभम रात में दुकान बंद करने के बाद आदर्श चौराहे पर किसी से वसूली करने चला गया, जहां बाइक सवार एक युवक ने उसे रोक लिया। उसने शुभम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। गोली युवक के सीने में लगी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस ने घायल शुभम के नाना राजाराम गुप्ता की तहरीर पर मच्छरहट्टा वार्ड निवासी कृष्णा पांडेय पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर हमलावर के गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है।