फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ambulance arrived 40 minutes late after woman death in Deoria

यूपी में खुली स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल : मौत होने के 40 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस, तड़प कर निकल गई महिला की जान

Sat, 07 Aug 2021 05:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Aug 2021 05:20 PM IST
सार

ग्रामीण एम्बुलेंस आने का इंतजार कर रहे थे कि घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाए। महिला की मौत के बाद करीब चालीस मिनट बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। तब तक महिला की तड़प कर जान जा चुकी थी।

विज्ञापन
Ambulance arrived 40 minutes late after woman death in Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला का हाथ कट गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस के लिए फोन किया लेकिन देरी से पहुंचने के कारण महिला की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब में नौ बजे गोरखपुर से सिवान को जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से इंगुरी सराय निवासी चंद्रावती देवी (50) पत्नी शिवजी यादव का एक हाथ कट गया। जिसके कारण तेजी से रक्त बहने लगा। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस और पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पहुंचे ग्रामीण एम्बुलेंस आने का इंतजार कर रहे थे कि घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाए। महिला की मौत के बाद करीब चालीस मिनट बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। तब तक महिला की तड़प कर जान जा चुकी थी। मौके पर पहुंची भटनी जीआरपी ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार मिलाने पर मिलता है नंबर
बनकटा में गंभीर मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाने में मोबाइल नेटवर्क भी बाधा बन रहा है। दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में कई बार फोन मिलाने के बाद एम्बुलेंस कंट्रोल रूम से संपर्क हो पा रहा है। इसके कारण एम्बुलेंस मौके पर काफी दूर से पहुंच पा रही है। जबकि नियमानुसार ठीक उसी समय पर शहर और ग्रामीण इलाकों में एम्बुलेंस को पहुंचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed