फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amarmani tripathi and Madhumani tripathi where are they all

UP News: अमरमणि-मधुमणि...आखिरकार हैं कहां, बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने भी कर दिया रिलीव

Tue, 29 Aug 2023 10:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Aug 2023 10:30 AM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पवन प्रधान का कहना है कि बीते 25 अगस्त की शाम को पूर्व मंत्री रिहा हो गया था। इसके बाद 26 तारीख की शाम को उन्हें मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Amarmani tripathi and Madhumani tripathi where are they all
अमरमणि त्रिपाठी। (File photo) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जेल से रिहा होने के बाद पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी उसकी पत्नी मधुमणि कहां हैं, इसे लेकर असमंजस बरकरार है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि दोनों को रिलीव कर दिया गया है। हालांकि बीआरडी में चर्चा यह भी है कि वहां जर्जर भवन में उम्रकैद की सजा काट चुका पूर्व मंत्री रिहाई के बाद भी अब भी वही है, मगर स्वास्थ्य विभाग मामला कोर्ट में लंबित होने की बात कहते हुए कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। चर्चा यह भी है कि दोनों को लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट वार्ड में करीब पांच साल तक भर्ती होकर इलाज कराने वाले पूर्व मंत्री को 26 अगस्त की शाम को रिलीव किया गया। उधर, सोमवार को सीएमओ की तरफ से गठित मेडिकल बोर्ड ने उनकी बीमारी से संबंधित रिपोर्ट बस्ती के एमपी-एमएलए कोर्ट को भेज दिया। अमरमणि बस्ती में अपहरण के एक मामले में भी आरोपी है। पिछली तारीख पर कोर्ट ने सीएमओ से पूर्व मंत्री के बीमारी के बारे में पूछा था। सोमवार को इस मामले में सुनवाई थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हसीन सपने दिखाकर ठगी करने वाले कहां गए, पुलिस भी नहीं खोज पाई
विज्ञापन
विज्ञापन
 

सजा समाप्त होने के बाद बीते 25 अगस्त को दंपती को मंडलीय कारागार से रिहा कर दिया गया था। जेल में बंद होने के दौरान पूर्व मंत्री पत्नी समेत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट वार्ड में भर्ती था। सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मेडिकल बोर्ड गठित कर पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट बनाकर भेजी गई। मामला कोर्ट में लंबित होने के चलते रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण: प्रधानाध्यापक की मेज पर सिगरेट-माचिस, दंग रह गए एसडीएम

वहीं, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पवन प्रधान का कहना है कि बीते 25 अगस्त की शाम को पूर्व मंत्री रिहा हो गया था। इसके बाद 26 तारीख की शाम को उन्हें मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed