फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   froud case on name of sharda city Gorakhpur no man arresting

Gorakhpur News: सपने दिखाकर उड़े शारदा सिटी वाले ठग, देवरिया-कुशीनगर से पुलिस बैरंग

Tue, 29 Aug 2023 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 29 Aug 2023 10:41 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जालसजों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर लेगी। आरोपियों पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
 

विज्ञापन
froud case on name of sharda city Gorakhpur no man arresting
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में नौसड़-खजनी मार्ग पर शारदा सिटी के नाम से नई कॉलाेनी बसाने का सपना दिखाकर 50 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की जालसाजी करने वालों की तलाश में पुलिस दस दिन बाद भी खाली हाथ है। आरोपियों पर एक साथ पुलिस ने सात केस दर्ज किए हैं, लेकिन मुख्य आरोपी अक्षय अपने जालसाज मैनेजर अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ कहां छिपा बैठा है, यह पुलिस भी नहीं जान पा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें जालसाजों की तलाश में जुटी है, दावा भी है कि जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी, लेकिन कब, इसका जवाब आज भी पीड़ित पहले दिन की तरह ही जानना चाहते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दमयंती श्रीवास्तव, अर्चना और अनुराधा समेत सात पीड़ितों ने केस दर्ज कराया है। पीड़ितों की माने तो शारदा सिटी के नाम पर उनसे जालसाजी हुई है। वहां के मैनेजर ने बताया था कि शहर से सात किमी दूर खजनी रोड पर शारदा सिटी नाम से काॅलोनी बन रही है। वहां बहुत सस्ता प्लॉट मिल जाएगा, फ्लैट भी बनेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रामगढ़ताल की मछलियों का टेंडर: जीडीए ने 10 साल के लिए लगाई बोली, जारी हुआ ठेका
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को कैटलॉक दिखाकर बताया गया था कि कॉलोनी में स्विमिंग पुल होगा, भव्य गेट से इंट्री होगी और पार्क भी होगा। पीड़ितों ने बताया था कि एक खाली जमीन दिखाकर उन लोगों की प्राॅपर्टी डीलर ने रजिस्ट्री भी कराई। रजिस्ट्री के नाम पर 5 से 10 लाख रुपये तक बिल्डर ने लोगों से ले लिए। बाद में किसी को जमीन नहीं मिली। हसीन सपने दिखाकर शारदा सिटी के नाम पर लोगों को ठग लिया गया। एसपी सिटी के आदेश पर कैंट पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है, लेकिन इसके आगे एक कदम भी पुलिस नहीं चल पाई है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: सहजनवां में खड़ी ट्रेलर में घुसी कार, महिला की मौत, चार घायल

छह साल तक शहर में चला धोखे का अवैध धंधा

पीड़ितों के मुताबिक, शारदा सिटी नाम की फर्जी फर्म से उन लोगों ने 2017 में रजिस्ट्री कराई थी। एक खाली जमीन दिखाकर हम लोगों की प्राॅपर्टी डीलर ने रजिस्ट्री भी करा दी। रजिस्ट्री के नाम पर पांच से दस लाख रुपये तक बिल्डर ने लोगों से ले लिए।

अर्चना ने बताया कि उन्होंने साल 2019 में शारदा सिटी में एक प्लॉट रजिस्ट्री कराई थी। चार साल बीत गए, लेकिन जमीन का पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि उनके साथ ही कुछ और लोगों ने भी वहां प्लॉट लिया था। उनके भी प्लॉट का पता नहीं चला।

उन्होंने बताया कि जब भी मैनेजर से मिलने जाते थे, वह अगले दिन आने के लिए कहकर टाल देता था। अचानक वहां लोगों की भीड़ बढ़ने लगी तो मैनेजर और प्राॅपर्टी डीलर दोनों ने बात करना बंद कर दिया। अब रुस्तमपुर स्थित ऑफिस भी बंद कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण: प्रधानाध्यापक की मेज पर सिगरेट-माचिस, दंग रह गए एसडीएम

यह लोग आए सामने, बाकी का अब भी इंतजार
तुर्कमानपुर यादव टोला निवासी मनोज श्रीवास्तव की पत्नी ऊषा श्रीवास्तव के मुताबिक, 31 अक्तूबर 2017 को जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। लेकिन, कब्जा आज तक नहीं मिला।
राधानगर बुलंदशहर निवासी विरेंद्र लाल श्रीवास्तव की पत्नी विजय लक्ष्मी के मुताबिक, 14 दिसंबर 2018 को जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। कब्जा आज तक नहीं मिला।
कैंट इलाके जटेपुर उत्तरी निवासी मदन मोहन गौड़ के मुताबिक, 17 अगस्त 2018 को रजिस्ट्री कराए थे, दौड़ते रह गए कब्जा नहीं मिला।
रसूलपुर निवासी विमला यादव के मुताबिक, 24 जुलाई 2018 को जमीन की रजिस्ट्री करा थे, कब्जा नहीं मिला।
रसूलपुर निवासी रामश्रय यादव के मुताबिक, दो मई 2018 को जमीन की रजिस्ट्री कराए थे, उसके बाद दौड़ते रह गए।
जटेपुर निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव की पत्नी अर्चना श्रीवास्तव के मुताबिक, 17 जनवरी 2019 को जमीन की रजिस्ट्री कराई थी, लेकिन कब्जा नहीं मिला।
जटेपुर निवासी दीपक चंद्र श्रीवास्तव की पत्नी दमयंती देवी श्रीवास्तव के मुताबिक, 18 फरवरी 2019 को जमीन की रजिस्ट्री कराई थी, लेकिन कब्जा नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें: अमरमणि-मधुमणि...आखिरकार हैं कहां, बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने भी कर दिया रिलीव

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जालसजों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर लेगी। आरोपियों पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed