{"_id":"5e1754568ebc3e880833a3c0","slug":"amar-ujala-orgnised-camp-newspaper-distributors-got-ayushman-yojana-golden-card-gorakhpur-news-gkp336554847","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला आफिस में दूसरे दिन भी बने गोल्डन कार्ड, आज पिपरौली में मिल रही सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला आफिस में दूसरे दिन भी बने गोल्डन कार्ड, आज पिपरौली में मिल रही सुविधा
Fri, 10 Jan 2020 12:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला दफ्तर पर गोल्डेन कार्ड बनावते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान योजना के तहत समाचार पत्र वितरक व उनके परिवार के सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनाने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। रुस्तमपुर देवरिया बाईपास स्थित अमर उजाला के सिटी ऑफिस में एक-एक करके पत्र वितरक और उनके पारिवारिक सदस्यों समेत कुल 55 लोग पहुंचे। सबका नाम, पता और वार्ड पूछा गया, फिर राशन कार्ड और आधार कार्ड देखकर गोल्डन बनाया गया। पहले दिन 35 कार्ड बने थे। गोल्डेन कार्ड बनने के बाद इन पत्र वितरकों की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं खत्म हो गई हैं।
उनका कहना है कि सालाना पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलने से काफी राहत है। उन्हें योजना की जानकारी नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बलराम टॉवर स्थित अमर उजाला के सिटी ऑफिस में गोल्डन कार्ड बनवाने का शिविर लगाया गया। जिन पत्र वितरकों और उनके पारिवारिक सदस्यों का नाम 2011 की जनगणना की सूची में था, उनके राशन कार्ड नंबर से कार्ड बनाए गए। जिन लोगों के नाम सूची में नहीं थे, उनके कार्ड नहीं बन सके।

जन सुविधा केंद्र गोरखनाथ के प्रभारी जयंत कुमार श्रीवास्तव, गौरव भारती और ओंकार यादव ने कार्ड बनाए। नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने कहा कि अमर उजाला की पहल पर पत्र वितरकों के गोल्डन कार्ड बने हैं। अब पत्र वितरक व उनके पारिवारिक सदस्य सालाना पांच लाख रुपये तक का इलाज किसी भी संबद्ध अस्पताल से करा सकेंगे। अमर उजाला के सहयोग से आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
शुक्रवार को पिपरौली में स्वास्थ्य शिविर के साथ ही गोल्डन कार्ड भी बनाया जाएगा। कार्ड बनवाने में कूड़ाघाट सेंटर के डीडी अग्रहरी, बक्शीपुर के चंद्रेश गुप्ता, सोनू माझी, रितेश मझवार और सुनील गुप्ता, रेलवे स्टेशन के सोनू माझी, प्रमोद अग्रहरी, विनोद तिवारी और मनीष पांडेय, गोरखनाथ सेंटर के ज्ञानू तिवारी, असुरन सेंटर के राजू वर्मा ने कार्ड बनवाने में सहयोग किया।

इन पत्र वितरकों व उनके पारिवारिक सदस्यों के बने कार्ड
उमेश चन्द जायसवाल, ज्ञान गुप्ता, अर्चना गुप्ता, वंदना अग्रहरी, अनुष्का अग्रहरि, सुरेश प्रसाद, पिंकी कुमारी, कलावती, गोल्डी, आशीष कुमार, खुशबू, मनोज कुमार, रमेश प्रसाद, सूरज प्रसाद, जया, ज्योति दास, आशा देवी, सुमित, राम कुमार, नीलम देवी, कौशिल्या देवी, राजकुमार गुप्ता, मालती देवी, अमित कुमार, प्रीति गुप्ता, रिंकी गुप्ता, सोनी गुप्ता, सुनील गुप्ता, कुसुम देवी, संजना, रामनरेश यादव, अनिल गुप्ता, गुलाब चन्द्र गुप्ता, रामजी, प्रमोद अग्रहरी, सुशीला देवी, अर्चना, अंजलि, ममता, अमरनाथ चौधरी, संदीप, बिंदू देवी, पूजा गुप्ता, वैभव गुप्ता, सीमा अग्रहरी, ममता वर्मा, आर्यन वर्मा, जतिन वर्मा, खुशी वर्मा, श्रीचंद्र मझवार, सुराति देवी, श्रवण कुमार, मोहित कुमार, धर्मेंद्र।