फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amar Ujala Foundation 11 people donating blood in Gorakhpur

अमर उजाला फाउंडेशन: गोरखपुर में 11 लोग रक्तदान कर बनें महादानी, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी राहत

Mon, 26 Jul 2021 06:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Jul 2021 06:59 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल के सहयोग से हुआ रक्तदान शिविर, कारगिल विजय दिवस के मौके पर रक्तदान करने लोग पहुंचे।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation 11 people donating blood in Gorakhpur
रक्तदान करते महादानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में 11 महादानियों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस मौके पर 10 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराते हुए भविष्य में जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प भी लिया। कारगिल विजय दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हुआ।

विज्ञापन


 जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके यादव ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि एक यूनिट रक्त चार बीमार लोगों को स्वस्थ बनाने में मददगार होता है। इसलिए समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के बीच रक्तदान की अहमियत और बढ़ जाती है। क्योंकि इस वक्त कम लोग ही रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे में यह छोटा सा प्रयास कई लोगों को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके बाद नई बाजार के रहने वाले राधेश्याम यादव ने रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चौरीचौरा के अवधेश कुमार ने स्वेच्छा से रक्तदान करते हुए भविष्य में भी ऐसा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. नम्रता सिन्हा, लैब टेक्नीशियन एके मौर्या, उमेश चौरसिया, जन संपर्क अधिकारी राकेश मिश्रा, गीता देवी, श्वेता यादव, फार्मासिस्ट राजकुमार सिंह, एलटी संजय कुमार, चंद्रभान प्रसाद, अरविंद गुप्ता, योगेंद्र चौहान, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
 

इन लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान करने वालों में अवधेश कुमार, राधेश्याम यादव के अलावा रोहित कुमार कुशवाहा, सुदामा वर्मा, रवि मौर्या, सचिन शर्मा, मणिराज गुप्ता, राकेश कुमार कुशवाहा, राधे मोहन पासवान, विनीत कुमार तिवारी शामिल रहे।

सेना में जाने का सपना रहा अधूरा तो रक्तदान का लिया संकल्प
मोतीराम अड्डा के पास गहिरा गांव के रहने वाले रवि मौर्य ने सेना में जाने के लिए दो बार प्रयास किया। इस दौरान उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। इसकी वजह से सेना में जाने का सपना अधूरा रहा गया। इस पर रवि मौर्य ने संकल्प लिया है कि अब रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाऊंगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed