फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Also accused of issuing threats while the case was being pursued.

Gorakhpur News: सदर न्यायालय में मुकदमे की पैरवी के दौरान दी धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 01 Oct 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Also accused of issuing threats while the case was being pursued.
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में सदर न्यायालय में मुकदमे की पैरवी के दौरान जमीन या रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। रानीडीहा, महादेव झारखंडी निवासी गंगो देवी की तहरीर पर कैंट पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गंगो देवी के अनुसार, वह 18 सितंबर को सदर न्यायालय में मुकदमे की पैरवी के लिए गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान अखिलेश यादव निवासी सरैया, चौरीचौरा हाल निवासी मोहद्दीपुर, मनीष यादव निवासी मोहद्दीपुर, संतोष शाही उर्फ टिंकू शाही निवासी रिआंव, बांसगांव और दो-तीन अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने मुकदमे की पैरवी के लिए गंगो देवी के साथ गए लोगों से गाली-गलौज करते हुए जमीन देने या रुपये देने की मांग की।
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मामला शांत हुआ। पीड़िता ने डायल 112 पर भी सूचना दी। कैंट पुलिस ने मंगलवार रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed