फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allegation of encroachment on Kali temple land, villagers protest at DM office

Gorakhpur News: काली मंदिर की जमीन पर कब्जा का आरोप, ग्रामीणों का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

Wed, 11 Sep 2024 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Allegation of encroachment on Kali temple land, villagers protest at DM office
एडीएम सिटी ने टीम भेजकर गांव में मुआयना कराया, दोनों पक्षों को तहसील में बुलाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रामपुर गांव के लोगों ने काली मंदिर की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाकर मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपकर जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उधर, एडीएम सिटी ने राजस्व विभाग की टीम को भेजकर मौका मुआयना कराया है।


ग्रामीणों ने एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि सदर तहसील के रामपुर गांव में वर्षों पहले जमींदार द्वारा दी गई जमीन पर काली माता मंदिर की स्थापना की गई है। जहां पर गांव के लोग पूजा करते चले आ रहे हैं। उस भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों की नजर पड़ गई है। वह जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यहां वे लोग हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं, लेकिन दबंग रोक दे रहे हैं। उन्होंने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एडीएम सिटी अंजनी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर टीम गांव में भेजी गई थी। दोनों पक्षों को तहसील में कागजातों के साथ बुलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed