{"_id":"604320a272e2dd42917d9f58","slug":"all-vaccinations-slots-book-visible-on-covin-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीनेशन: कोविन पोर्टल पर वैक्सीनेशन के सभी स्लॉट दिख रहे हैं बुक, रजिस्ट्रेशन में भी हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीनेशन: कोविन पोर्टल पर वैक्सीनेशन के सभी स्लॉट दिख रहे हैं बुक, रजिस्ट्रेशन में भी हो रही परेशानी
Sat, 06 Mar 2021 11:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण। (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए बना कोविन पोर्टल अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। पोर्टल में सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों के 28 मार्च तक वैक्सीनेशन के लिए सभी स्लॉट बुक दिखाई दे रहे हैं, जबकि जमीनी हालात वैसे नहीं हैं। साथ ही रजिस्ट्रेशन के लिए भी लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए शासन ने कोविन पोर्टल को आम आदमी की सुविधा के लिए अपग्रेड किया है। सुविधा दी गई है कि लोग घर बैठे पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। पोर्टल के जरिए मनचाहे अस्पताल में वैक्सीनेशन के स्लॉट की बुकिंग भी कर सकते हैं। लेकिन, पोर्टल की कमियों के कारण आम आदमी को परेशान होना पड़ रहा है। लोग वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शिवशंकर शाही ने बताया कि स्लॉट बुकिंग में आ रही दिक्कतों की वजह से वैक्सीनेशन प्रभावित हो रहा है। इसकी जानकारी भी विभाग को दी गई है। अब भी तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल का पता पोर्टल पर बांसगांव बता रहा है। इतना ही नहीं, निजी अस्पताल की जगह सरकारी अस्पताल भी पोर्टल पर दिखा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा पोर्टल पर 28 मार्च तक सभी स्लॉट बुक दिखाई दे रहे हैं, जबकि अभी किसी स्लॉट की बुकिंग नहीं हुई है। यह समस्या केवल शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के साथ नहीं है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भी सारे स्लॉट बुक दिखाई दे रहे हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने कहा कि पोर्टल पर कुछ दिक्कतों की जानकारी हुई है। इसे सही कराया जा रहा है। दो से तीन दिनों के अंदर सभी समस्याएं दूर कर दी जाएंगी। सुविधा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिया गया है।