{"_id":"65a63751421092f8fd079f27","slug":"all-schools-up-to-12th-will-remain-closed-till-18th-january-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur School Closed: 18 जनवरी तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, क्लास में हो प्री बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur School Closed: 18 जनवरी तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, क्लास में हो प्री बोर्ड परीक्षाएं
Tue, 16 Jan 2024 01:29 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:29 PM IST
सार
गोरखपुर में 18 जनवरी तक 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम ने कहा कि कक्षा के भीतर बैठाकर ही प्रैक्टिकल व प्री बोर्ड परीक्षाएं कराएं। आदेश का उलंघन करने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ठंड व शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। पहले 13 जनवरी तक यह अवकाश घोषित था। रविवार और मकर संक्रांति की छुट्टी के बाद मंगलवार से स्कूल खुलने थे, लेकिन शीतलहर को देखते हुए इस तिथि को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि जिन विद्यालयों में प्रैक्टिकल या प्री बोर्ड परीक्षा संचालित है, उन विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा के भीतर ही बैठाकर परीक्षा कराई जाए। बाहर या खुले में विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जाए। विद्यार्थियों को ठंड से बचाव के लिए कक्षा में तापमान सामान्य बनाए रखा जाए, जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया जाए।
विज्ञापन
कहा कि जहां संभव हो वहां विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि इस आदेश का सख्ती के साथ पालन कराया जाए। जो भी आदेश का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन