फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   akshara singh actress gorakhpur

गोरखपुर में फिल्म अभिनेत्री अक्षरा का वीडियो हो रहा है वायरल

Mon, 30 Dec 2019 12:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
akshara singh actress gorakhpur
अक्षरा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सिने कलाकार अक्षरा सिंह ने पूर्वांचल आइकॉन अवार्ड के आयोजकों पर धोखा देने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा कि गोरखपुर आने के बाद आयोजकों ने उनसे न तो कोई संपर्क साधा और न ही आयोजन स्थल के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही फीस भी नहीं दी।
विज्ञापन


ऊर्जा संस्था की ओर से शनिवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित हुए समारोह में फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह शामिल होने के चर्चे थे। आयोजकों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए गोविंदा के अलावा अक्षरा सिंह के इस आयोजन में आने का वीडियो भी जारी किया गया, लेकिन शनिवार को कार्यक्रम के दौरान वह नहीं दिखीं तो इस बारे में लोग जिज्ञासा जाहिर करने लगे। रविवार को यूट्यूब पर एक मिनट 37 सेकेंड के वीडियो मेें अक्षरा ने कहा कि आयोजकों ने उनके साथ गलत किया।
विज्ञापन


वहीं, ऊर्जा संस्था के निदेशक अजय जायसवाल ने अक्षरा के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में जिस भी कलाकार को आमंत्रित किया जाता है, उन्हें एडवांस में पैसे दे दिए जाते हैं। फिल्म अभिनेता गोविंदा को भी पूरा भुगतान किया गया तो वह कार्यक्रम में आए। ऐसे में अक्षरा सिंह के आरोपों के पीछे की बात को आसानी से समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed