फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Akasa Air flights from Gorakhpur to Delhi and Bangalore are starting from May 29

Gorakhpur News: दिल्ली और बेंगलुरु के लिए और सुगम होगी यात्रा, शुरू होगी अकासा एयर की उड़ान- जानें कब से

Tue, 07 May 2024 04:14 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 07 May 2024 04:14 PM IST
सार

अकासा एयर की वेबसाइट के मुताबिक 29 मई से गोरखपुर से दिल्ली की फ्लाइट दोपहर बाद 2 बजकर 45 मिनट पर रवाना होकर शाम चार बजे दिल्ली पहुंचेगी। जबकि दिल्ली से गोरखपुर की फ्लाइट शाम 4 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरकर 6 बजकर 45 मिनट पर गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसी तरह 29 मई से ही बेंगलुरु की फ्लाइट का भी शुभारंभ हो जाएगा।

विज्ञापन
Akasa Air flights from Gorakhpur to Delhi and Bangalore are starting from May 29
अकासा फ्लाइट( सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया एक्स

विस्तार

विगत सात सालों से शानदार एयर कनेक्टिविटी की नजीर प्रस्तुत कर रहे गोरखपुर से दिल्ली और बेंगलुरु की यात्रा अब काफी सुगम हो जाएगी। विमानन सेवा प्रदाता कम्पनी अकासा एयर गोरखपुर से दिल्ली और गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए नॉन स्टॉप उड़ान शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन


इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से शेड्यूल को मंजूरी मिलने के बाद टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। अकासा एयर की फ्लाइट से गोरखपुर से दिल्ली की दूरी महज 1 घण्टे 15 मिनट में तथा गोरखपुर से बेंगलुरु की दूरी 2 घण्टे 35 मिनट में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


अकासा एयर की वेबसाइट के मुताबिक 29 मई से गोरखपुर से दिल्ली की फ्लाइट दोपहर बाद 2 बजकर 45 मिनट पर रवाना होकर शाम चार बजे दिल्ली पहुंचेगी। जबकि दिल्ली से गोरखपुर की फ्लाइट शाम 4 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरकर 6 बजकर 45 मिनट पर गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 29 मई से ही बेंगलुरु की फ्लाइट का भी शुभारंभ हो जाएगा। अकासा की फ्लाइट बेंगलुरु से पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट पर टेक ऑफ करेगी और 2 बजकर 05 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। जबकि गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए विमान देर शाम 7 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरेगा और रात में 9 बजकर 55 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचेगा।

29 मई से इन दोनों महानगरों (दिल्ली व बेंगलुरु) की एयर कनेक्टिविटी को लेकर अपनी फ्लाइट सेवा के लिए अकासा एयर ने टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।

अकासा एयर की 29 मई से बेंगलुरु व दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू होने से पहले ही यहां एलाइंस एयर और इंडिगो की प्रमुख शहरों के लिए उड़ान जारी है। जल्द ही अकासा की मुंबई के लिए भी उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

इसके अलावा इंडिगो भी अगले दो माह में गोरखपुर से बेंगलुरु के बीच उड़ान शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के गोरखपुर के निदेशक आरके पराशर का कहना है कि अधिक विमानन कम्पनियों की तरफ से फ्लाइट सेवा शुरू होने से किराए में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। उन्हें कम किराए पर यात्रा करने का अवसर मिलेगा।

सात सालों में खत्म हो गई दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता व बेंगलुरु की दूरी
गोरखपुर से न तो अब दिल्ली दूर है और न ही मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद या बेंगलुरु। किसी जरूरी काम से इन शहरों में आना-जाना हो या फिर सैर सपाटा करने, चंद घंटों में दूरी पूरी हो जाती है। जबकि पहले इन शहरों में आने-जाने को 16 से 36 घण्टे लग जाते थे।


यह संभव हुआ है राज्य व केंद्र सरकार के साझा प्रयासों से, सात सालों में गोरखपुर से प्रमुख शहरों के लिए शानदार एयर कनेक्टिविटी से। कभी हवाई जहाज की सेवा से वंचित गोरखपुर से वर्तमान में देश की राजधानी, आर्थिक राजधानी समेत सात प्रमुख शहरों के लिए उड़ान सेवा उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed