फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress up president Ajay Kumar Lallu targeted BJP government said no law in up

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- 'हमें जेल में भेजकर डराने का काम कर रही भाजपा सरकार'

Tue, 27 Oct 2020 10:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Congress up president Ajay Kumar Lallu targeted BJP government said no law in up
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।(फाइल) - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। चारों तरफ अपराध की बाढ़ आ गई है। भाजपा की कथनी व करनी में अंतर है।

विज्ञापन


अजय कुमार लल्लू देवरिया विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान पार्टी के प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी के समर्थन में देवरिया व गौरी बाजार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा अपने वादे को भूल गई है। किसानों, मजदूरों व नौजवानों के साथ धोखा किया गया है। बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में किसानों का हाल बुरा है, धान विक्रय केंद्रों की स्थिति खराब है। किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जिसका ताजा उदाहरण हाथरस व बलरामपुर की घटना है। कांग्रेसी जुल्म व ज्यादती के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रखेगी। हम जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा सरकार हमें जेल में भेजकर डराने का काम कर रही है, उससे हम कतई विचलित होने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लल्लू ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश को कांग्रेस ही विकास के रास्ते पर और आगे ले जा सकती है। भाजपा सिर्फ लुभावने वादे करती है, किसानों की आय दोगुना करने के मामले में केंद्र सरकार ने किसानों को भ्रमित करने का काम किया है। देवरिया में सभी चीनी मिलें बंद हैं, किसानों की बात करने वाला कोई नहीं है। उत्तर प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है उसी वक्त से उत्तर प्रदेश में बदहाली का दौर चल पड़ा। कांग्रेस का समर्थन करने से ही प्रदेश का भला होगा।

राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की धारा को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस ही कर सकती है। देवरिया में किसानों की माली हालत ठीक नहीं है। चीनी मिलें बंद हैं भाजपा सिर्फ जुमले वाली पार्टी है। सभा को कांग्रेस के प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी, सुरेश मणि, विश्व विजय सिंह, शाकिर हुसैन, राजेश सिंह, पहलवान सिंह, वरुण राय सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed