{"_id":"5fa79f3e54440f794c719f6d","slug":"air-suppression-unit-will-engaged-in-100-bed-tb-hospital-for-oxygen-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के इस अस्पताल में लगेगी खास यूनिट, वातावरण से तैयार करेगी ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के इस अस्पताल में लगेगी खास यूनिट, वातावरण से तैयार करेगी ऑक्सीजन
Sun, 08 Nov 2020 01:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के 100 बेड टीबी अस्पताल में एयर सप्रेशन यूनिट लगाई जाएगी। यूनिट के लगने के बाद से वातावरण से 400 से लेकर 1500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन तैयार करेगी। यह सीधे वातावरण हवा को खींचेगा। एयर सप्रेशन यूनिट लगाने से अस्पताल में सिलिंडर से ऑक्सीजन सप्लाई का झंझट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
यूनिट में लगा ऑक्सीजन जनरेट हवा से ऑक्सीजन के अणु को अलग करके स्टोर कर लेगा। चैंबर में स्टोर ऑक्सीजन पाइपलाइन के जरिए सीधे मरीज के बेड तक पहुंच जाएगी। इसके बाद से मरीजों को सिलिंडर के जरिए ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि प्रदेश के 30 अस्पतालों को मंजूरी दी गई है। इनमें गोरखपुर के 100 बेड के टीबी अस्पताल का चयन हुआ है। यह जानकारी महानिदेशक डॉ डीएस नेगी ने दी है। बताया कि इसके लिए मशीन की खरीद ड्रग कारपोरेशन करेगा। शासन स्तर से इसकी खरीद करके जिलेवार मशीन भेजी जाएगी
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए होगा लाभकारी
बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण मरीजों के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर तेजी से कम होता है। कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे लेवल-दो और लेवल-तीन के अस्पतालों में सामान्य अस्पतालों की तुलना में ऑक्सीजन की खपत कई गुना अधिक होती है। इसमें कोरोना मरीजों को तेज गति से ऑक्सीजन दी जाती है। यह ऑक्सीजन उनके लिए जीवनदायिनी हवा के साथ ही दवा का भी काम करती है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में एयर सप्रेशन यूनिट लगाने का फैसला किया है।