{"_id":"5ef6bf7f8ebc3e42d4747679","slug":"air-india-daily-will-be-flight-from-gorakhpur-to-lucknow-at-2-30-pm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: सीएम योगी ने शहरवासियों को दी ये सौगात, अब गोरखपुर से लखनऊ के लिए 2.30 बजे होगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: सीएम योगी ने शहरवासियों को दी ये सौगात, अब गोरखपुर से लखनऊ के लिए 2.30 बजे होगी उड़ान
Sat, 27 Jun 2020 09:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:09 AM IST
सार
- गोरखपुर की जनता को मुख्यमंत्री की तरफ से एक और तोहफा
- दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एटीआर ही रोजाना लखनऊ के लिए भी भरेगी उड़ान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से गोरखपुर और गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की एलायंस एयर ही लखनऊ के लिए भी उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी के मुताबिक दिल्ली से यह फ्लाइट दिन में 12 बजे उड़ान भरकर दो बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
यही फ्लाइट 2.30 बजे उड़ान भरकर 3.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी और फिर 4.30 बजे लखनऊ से गोरखपुर आएगी। एक घंटे के अंतराल के बाद फिर यही फ्लाइट 5.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इसी के साथ अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया की तीन फ्लाइट हो जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली के लिए फिर सातों दिन फ्लाइट
लॉकडाउन के बाद यात्री कम मिलने की वजह से एयर इंडिया ने अपनी उड़ान सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही कर दिया था। लखनऊ की उड़ान शुरू हो जाने से अब फिर से दिल्ली के लिए भी एयर इंडिया की उड़ान सप्ताह में सातों दिन हो जाएगी।