फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Air Force doctors are providing treatment at AIIMS; healthcare services are improving.

Gorakhpur News: एम्स में एयर फोर्स के डॉक्टर कर रहे इलाज, बेहतर हो रही स्वास्थ्य सेवाएं

Mon, 22 Jun 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Air Force doctors are providing treatment at AIIMS; healthcare services are improving.
गोरखपुर। एम्स और एयरफोर्स अस्पताल शोध सहित सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में एक-दूसरे के साथ मिलकर काम अब शुरू हो गया है। इसे लेकर दोनों संस्थानों के बीच करार हुआ था। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता की पहल पर यह समझौता हुआ है। इस फैसले से दोनों संस्थानों के एक साथ काम करने से पूर्वांचल सहित बिहार, नेपाल के मरीजों को काफी फायदा हो रहा।
विज्ञापन

एम्स में पूर्वांचल सहित बिहार, नेपाल से मरीज इलाज के लिए आते हैं। वहीं, दूसरी तरफ एयरफोर्स अस्पताल पूर्वांचल के सैनिकों के लिए सबसे बड़े चिकित्सा संस्थानों में शुमार है। एयरफोर्स अस्पताल में मरीजों की संख्या भी अच्छी है। ओपीडी भी अच्छी चलती है। करार के तहत एम्स के डॉक्टर एयरफोर्स अस्पताल जाकर मरीजों का इलाज कर रहे। इसके अलावा एयरफोर्स अस्पताल के डॉक्टर एम्स के छात्रों को लेक्चर देना भी शुरू कर दिए है। शोध के काम में दोनों संस्थान एक-दूसरे की मदद भी कर रहे है। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि दोनों संस्थानों के बीच करार होने से पूर्वांचल के मरीजों के इलाज में आसानी हो रही। दोनों संस्थान मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed